25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gandhi Jayanti पर प्रशांत किशोर ने लांच की Jan Suraaj Party, ‘जय बिहार’ का नारा लगवाते हुए कही ये बातें

Prashant Kishore: प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी Jan Suraaj Party को लांच कर दिया है। बुधवार को Patna के वेटरनरी ग्राउंड में प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी को लांच कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 2 Oct 2024, 6:45 PM IST

Prashant Kishore

Prashant Kishore

Jan Suraaj Party: बिहार (Bihar) में एक और नई पार्टी ने दस्तक दे दी है। दरअसल, प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने अपनी पार्टी जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) को लांच कर दिया है। बुधवार को पटना (Patna) के वेटरनरी ग्राउंड में प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी को लांच कर दिया है। बता दें कि प्रशांत किशोर पिछले दो साल से जन सुराज अभियान (Jan Suraaj Abhiyan) के तहत राज्यभर में पदयात्रा निकाल रहे थे। अब उन्होंने अपने संगठन को राजनीतिक दल में बदल लिया है। 

‘जय बिहार’ का लगवाया नारा

इस दौरान पीके ने जय बिहार का लोगों से नारा भी लगवाया। उन्होंने कहा कि आप सभी लोगों को जय बिहार इतनी जोर से बोलना है कि कोई आपको और आपके बच्चों को बिहारी न कहे और यह एक गाली जैसा ना लगे। आपकी आवाज दिल्ली और बंगाल तक पहुंचनी चाहिए। जहां पर बिहार के छात्र है।

दिल्ली की मेहरबानी नहीं चाहिए-PK

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोगों को दिल्ली की मेहरबानी नहीं चाहिए। यहां के लोग इतने सक्षम बनेंगे कि दूसरे प्रदेशों की मदद करेंगे। उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि आप सभी अपने बच्चों के चेहरे को याद करके बताएं कि उन्होंने पढ़ाई और रोजगार के नाम पर कभी वोट दिया है। सभी लोग चाहते है कि बच्चों को पढ़ाई और रोजगार मिले। लेकिन किसी ने इस मुद्दे पर वोट नहीं दिया, जब आप लोग इन मुद्दों पर वोट देंगे तभी तरक्की होगी। 

यह भी पढ़ें- NDA छोड़ने की अटकलों के बीच Chirag Paswan ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा