15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्री-मानसून के चलते मौसम फिर लेगा करवट, 16, 17 और 18 मई को इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Pre Monsoon: मौसम विभाग ने 16, 17 और 18 मई को लिए देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की भी चेतावनी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

May 15, 2026

बारिश का अलर्ट (फोटो- पत्रिका ग्राफिक्स)

Heavy rain alert

देश में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) दस्तक दे चुका है और कई राज्यों में इसका असर देखने को मिल रहा है। इसके चलते कई राज्यों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम एक्सपर्ट्स ने इस साल भी पिछले साल की तरह ही अच्छी बारिश की संभावना जताई है। हालांकि अल-नीनो के असर की संभावना भी बनी हुई है जिसका प्रभाव बारिश पर देखने को मिल सकता है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने 16, 17 और 18 मई को देश के कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain) की संभावना जताई है।

16, 17 और 18 मई को देश के इन हिस्सों में बारिश की चेतावनी

प्री मानसून का असर उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के में कई जगह 16, 17 और 18 मई को हल्की से मध्यम बारिश और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कुछ जगहों पर बिजली चमकने, बादल गरजने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी चलने का भी अलर्ट है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

ओडिशा में 16-18 मई को हल्की बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना है और बिहार में अगले तीन दिन बारिश के साथ धूलभरी तेज आंधी चलने का अलर्ट है। विदर्भ में 15 मई को हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली चमकने और आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने वाला है। 16 से 18 मई तक केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक के अंदरूनी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले तीन दिनों तक बादल गरजने, बिजली चमकने और 40-50 किलोमीटर प्रती घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ-साथ कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 16 और 18 मई को कुछ जगहों पर भारी बारिश (Heavy Rain Alert) का अलर्ट है।

धूलभरी तेज आंधी के साथ बिजली चमकने की चेतावनी

सिक्किम और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों में 16 से 18 मई तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। झारखंड में भी 16 मई को ऐसा ही मौसम रहने की उम्मीद है जबकि 17 मई को 50 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ धूलभरी तेज आंधी आ सकती है।