
IMD issues Heavy Rain Alert
प्री-मानसून (Pre-Monsoon) के दस्तक देने के बाद से देश में मौसम बदल गया है। मानसून 2025 सीज़न के दौरान देशभर में शानदार बारिश हुई। 2025 में मानसून सीज़न के बाद भी कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहा। अब 2026 में प्री-मानसून के दस्तक देने के बाद से कई राज्यों में फिर से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। अब देश में प्री-मानसून तेवर दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने कई राज्यों में 28, 29, 30 और 31 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।
उत्तरपश्चिम भारत में प्री-मानसून तेवर दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 28, 29, 30 और 31 मार्च को राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगह भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह हल्की बारिश का भी अलर्ट है। मौसम विभाग ने इस दौरान बिजली गरजने, धूल भरी आंधी चलने 30-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने का भी अलर्ट जारी किया है।
उत्तरपश्चिम भारत में प्री-मानसून तेवर दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 28, 29, 30 और 31 मार्च को राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कई जगह भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जगह हल्की बारिश का भी अलर्ट है। मौसम विभाग ने इस दौरान बिजली गरजने, 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने और धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है।
दक्षिण भारत में भी प्री-मानसून तेवर दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पुडुचेरी, माहे, कराईकल और यनम में 28, 29, 30 और 31 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगह 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।
पश्चिम भारत में भी प्री-मानसून तेवर दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि 28, 29, 30 और 31 मार्च को मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र, कच्छ और गुजरात जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान बिजली गरजने, धूल भरी आंधी चलने और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने की भी संभावना है।
उत्तरीपूर्व भारत में भी प्री-मानसून तेवर दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि असम, मिज़ोरम मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा और नागालैंड में भारी बारिश होगी। इस दौरान बिजली गिरने का भी अलर्ट है।
Published on:
27 Mar 2026 01:16 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
