29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव से पहले कांग्रेस में सियासी खींचतान, कौन बनेगा केरल का मुख्यमंत्री?

Kerala Congress CM Face: कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी के बाद पार्टी के अंदर मतभेद सामने आने लगे है। कोझिकोड में आयोजित यूडीएफ सम्मेलन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और चेन्निथला की फोटो वाली टोपी पहनी हुई थीं।

2 min read
Google source verification

(File Photo)

Kerala Congress CM Face: केरल में 140 विधानसभा सीटें है। इन सीटों पर एक चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी बीच कांग्रेस में आंतरिक कलह की भी खबर भी सामने आई है। दरअसल, कांग्रेस में सीएम फेस को लेकर खींचतान तेज हो गई है। वहीं पार्टी ने अभी तक आधिकारिक सीएम फेस घोषित नहीं किया है, लेकिन बयानबाजी ने इसको लेकर अटकले तेज हो गई है।

कांग्रेस नेताओं ने बताई पसंद

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। नेताओं द्वारा चुनावी सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच तिरुवल्ला में आयोजित एक चुनावी कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता पी जे कुरियन ने अपनी सीएम पसंद बताई। उन्होंने कहा कि रमेश चेन्निथला को ही पार्टी को सीएम बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम जीतेंगे और मुख्यमंत्री रमेश ही होंगे। 

वहीं कन्नूर में कांग्रेस सांसद के सुधाकरन ने भी रमेश चेन्निथला को अपनी पसंद बताया और कहा कि यूडीएफ को बहुमत मिलेगा।

मतभेद आया सामने

कांग्रेस नेताओं की इस बयानबाजी के बाद पार्टी के अंदर मतभेद सामने आने लगे है। कोझिकोड में आयोजित यूडीएफ सम्मेलन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और चेन्निथला की फोटो वाली टोपी पहनी हुई थीं। वहीं कुछ कार्यकर्ताओं ने चेन्निथला की तस्वीर फाड़ दी और कहा कि पार्टी से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं हो सकता। 

हालांकि इस पूरे विवाद पर रमेश चेन्निथला और विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने चुप्पी साधी हुई है। दोनों नेताओं का कहना है कि विधानसभा चुनाव जीतना ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है और मुख्यमंत्री का फैसला पार्टी हाईकमान करेगा।

बता दें कि चेन्निथला 2016 से 2021 तक विपक्ष के नेता रह चुके हैं, लेकिन 2021 के चुनाव में हार के बाद उनकी जगह सतीशन को यह जिम्मेदारी दी गई थी। 

केसी वेणुगोपाल का नाम भी आगे

बताया जा रहा है कि यदि केरल में कांग्रेस की सरकार बनती है तो केसी वेणुगोपाल को भी सीएम बनाने पर पार्टी विचार सकती है। केसी वेणुगोपाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है और राहुल गांधी के भी करीबी है। इसी वजह से कई विधायक उनका समर्थन भी करते हैं।