29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्री-मानसून दिखाएगा असर: अगले 4 दिन होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का इन राज्यों के लिए अलर्ट

Heavy Rain Alert: देश में प्री-मानसून असर दिखाने की तैयारी में है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 4 दिन कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Mar 29, 2026

Heavy rain alert

Heavy rain alert issued by IMD

प्री-मानसून (Pre-Monsoon) के देश में दस्तक देने के बाद से ही मौसम का मिज़ाज बदल गया है। कई राज्यों में फिर से बारिश के सिलसिले की शुरुआत हो गई है। 2025 में मानसून का सीज़न बेहतरीन रहा और इस दौरान देशभर में जोरदार बारिश देखने को मिली। कई राज्यों में तो इतनी बारिश हुई कि पुराने सभी रिकॉर्ड्स टूट गए। मानसून 2025 सीज़न के बाद भी कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहा। अब 2026 में प्री-मानसून के आने के बाद से कई राज्यों में बारिश तेज़ हो गई है। अब देश में प्री-मानसून असर दिखाएगा। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अगले 4 दिन कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में प्री-मानसून असर दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 4 दिन राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले 4 दिन राजस्थान के कई जिलों में हल्की-मध्यम बारिश का भी अलर्ट है। इस दौरान तेज़ हवा चलने और कुछ जिलों में बिजली गरजने और ओलावृष्टि का भी अलर्ट है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

उत्तर प्रदेश में भी प्री-मानसून असर दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 4 दिन उत्तर प्रदेश में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और कुछ जिलों में बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देश के कई राज्यों में प्री-मानसून असर दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 4 दिन दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य और तटीय महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, माहे, पुडुचेरी, यनम, कराईकल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर और मिज़ोरम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हल्की-रिमझिम बारिश का भी अलर्ट

देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून असर दिखाएगा। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 4 दिन उत्तरपश्चिम भारत, पूर्वी और मध्य भारत, दक्षिण भारत, पश्चिम भारत और उत्तरीपूर्व भारत के कई हिस्सों में हल्की-मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगह तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने, बिजली गरजने और ओलावृष्टि का भी अलर्ट है।