
पीएम नरेंद्र मोदी (Photo-IANS)
Mann Ki Baat: पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जंग के चलते पूरी दुनिया में पेट्रोल-डीजल का संकट पैदा हुआ है। लेकिन भारत इस चुनौती से निपट रहा है। साथ ही उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास नहीं करने की अपील की।
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 132वें एपिसोड में खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयिों की मदद के लिए उन देशों का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि जंग के बीच खाड़ी देशों में रह रहे करीब एक करोड़ से ज्यादा भारतीयों को हर संभव मदद मिल रही है। भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया इस समय पेट्रोल-डीजल के संकट से जूझ रही है, लेकिन भारत ने अपने मजबूत वैश्विक संबंधों और पिछले दशक में बनी ताकत के दम पर इस चुनौती का डटकर सामना किया है।
मन की बात कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करने की कोई जगह नहीं है।
उन्होंने साफ कहा- यह 140 करोड़ देशवासियों के हित से जुड़ा विषय है, इसलिए सभी को जिम्मेदारी दिखानी चाहिए।
प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और सिर्फ सरकार द्वारा दी जा रही आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मछुआरों के योगदान को सराहा। उन्होंने बताया कि कैसे बंदरगाहों के विकास और आधुनिक तकनीक के समावेश से मछुआरों का जीवन सुगम हो रहा है और मत्स्य पालन क्षेत्र में नवाचार के नए द्वार खुल रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे मछुआरे भाई-बहन सिर्फ समुद्र के योद्धा नहीं हैं, बल्कि वे आत्मनिर्भर भारत की एक मजबूत नींव भी हैं। वे सुबह होने से पहले समुद्र की लहरों से जूझते हुए, अपने परिवार के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में जुट जाते हैं।
Updated on:
29 Mar 2026 12:54 pm
Published on:
29 Mar 2026 12:41 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
