
एक्टर विजय। (फोटो- IANS/X/@ActorVijayTeam)
Tamilnadu Elections 2026: अभिनेता से नेता बने एक्टर जोसेफ विजय (थलापति) ने दो सीटों से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। तमिलागा वेत्रि कझगम चीफ पेराम्बुर और त्रिची ईस्ट से चुनावी ताल ठोकेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, विजय पेराम्बुर को अपनी मुख्य सीट के रूप में देख रहे हैं, जबकि त्रिची ईस्ट को दूसरी सीट के तौर पर चुना गया है। विजय ने अन्य सीटों के लिए भी TVK उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिसमें उनकी मुख्य टीम के सभी सदस्यों को जगह मिली है। विजय ने डीएमके गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह कोई ठोस गठबंधन नहीं, बल्कि मात्र अस्थायी समझौता है।
विजय ने कहा कि हमने उन लोगों को चुना है जो जनता के साथ खड़े रहेंगे। टीवीके प्रमुख विजय ने युवाओं के लिए ‘गारंटी’ की घोषणा की। तमिलनाडु को नशामुक्त बनाने के लिए कदम उठाने एवं बिना गारंटी के ऋण देने का वादा किया। टीवीके प्रमुख विजय ने युवाओं के लिए एजेंडा पेश करते हुए 12 से लेकर PhD तक के छात्रों के लिए ₹20 लाख तक के लोन की गारंटी का वादा किया।
लोगों को संबोधित करते हुए टीवीके प्रमुख एक्टर विजय ने कहा कि मैं जनता से अपील करता हूं कि टीवीके और हमारे ‘व्हिसल’ चिह्न को वोट दें। हम केवल लोगों के लिए हैं और हमेशा लोगों के लिए रहेंगे। जीतने के बाद हम कभी सार्वजनिक धन का दुरुपयोग या भ्रष्टाचार नहीं करेंगे। हम महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे, नशा-मुक्त तमिलनाडु बनाएंगे और सख्त कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे। मैं आश्वासन देता हूं कि हम कभी भी इस राज्य के लोगों के हितों के खिलाफ नहीं जाएंगे। यह मेरा वादा है। मैं तमिलनाडु की जनता से विनम्र अनुरोध करता हूं कि तमिलनाडु के कल्याण के लिए टीवीके को एक मौका दें।
तमिलनाडु विधानसभा की वर्तमान अवधि 10 मई 2026 को समाप्त हो रही है। राज्य की 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल 2026 को एक चरण में मतदान होगा। मतगणना 4 मई 2026 को होगी।मुख्य मुकाबला डीएमके नेतृत्व वाले सेकुलर प्रोग्रेसिव अलायंस (एसपीए) और एआईएडीएमके-बीजेपी-पीएमके वाले एनडीए के बीच माना जा रहा है, जबकि टीवीके और नाम तमिलर काची अलग-अलग लड़ रहे हैं।यह घोषणा तमिलनाडु की राजनीति में नया समीकरण बनाने वाली मानी जा रही है, जिसमें विजय आम जनता के मुद्दों, ईमानदारी और युवा कल्याण पर फोकस कर रहे हैं।
Updated on:
29 Mar 2026 01:46 pm
Published on:
29 Mar 2026 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
