प्रीति जिंटा ने एक अन्य पोस्ट में कहा, 'इतनी सारी गलत सूचनाएं फैल रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया के लिए भगवान का शुक्र है और एक्स के लिए भी भगवान का शुक्र है! अपने पूरे करियर में मैंने कई सम्मानित पत्रकारों को देखा है कि उनकी कई स्टोरी तरह से गलत थीं। इसके बावजूद उनमें कभी भी स्टोरी को सही करने या माफी मांगने की शिष्टता नहीं दिखी।' इसके अलावा एक्ट्रेस ने कई मीडिया कंपनियों और जर्नलिस्ट्स पर गलतियों की जिम्मेदारी नहीं लेने का आरोप भी लगाया।