
President Draupadi Murmu
भारत में 26 जनवरी को भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाएगा। समस्त देशवासी 26 जनवरी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। भारत देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करेंगी। वह देशवासियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करेंगी। साथ ही देश में हुए नवाचारों के लिए हर्ष व्यक्त कर देशवासियों को 26 जनवरी के पावन अवसर की शुभकामनाएं देंगी।
75वें गणतंत्र दिवस की यह है थीम
26 जनवरी 2024 को भारत अपने लोकतंत्र का त्योहार मनाएगा। 75वें गणतंत्र दिवस की थीम ‘विकसित भारत और भारत-लोकतंत्र की मातृका’ रखी है। गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर ध्वजारोहण के साथ होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि देंगे। इस समारोह के मुख्य आकर्षण परेड का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच का है।
ये हैं समारोह के मेहमान
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 75वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। परेड में फ्रांस की 95 सदस्यीय मार्चिंग टीम और 33 सदस्यीय बैंड दल भी परफार्म करेंगे। भारतीय वायु सेना के विमान और फ्रांसीसी वायुसेना के दो राफेल लड़ाकू जेट भी फ्लाई-पास्ट में हिस्सा लेंगे। रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने बताया कि कर्तव्य पथ पर बैठ कर परेड देखने के लिए कुल 77 हजार सीटों की क्षमता है।
स्मारक सिक्का और स्मारक टिकट
भारत देश इस साल अपने गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इसी के उपलक्ष्य में रक्षा मंत्रालय समारोह के समय एक स्मारक टिकट और सिक्का भी जारी करेगा।
इस बार कितनी होगीं झाकियां
इस साल गणतंत्र दिवस परेड में 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां शामिल की गई हैं। इसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, हरियाणा, मणिपुर, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, लद्दाख, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, मेघालय, झारखंड और तेलंगाना राज्य शामिल हैं। इसके साथ ही केंद्र सरकार के 9 मंत्रालयों की झांकिया भी कर्तव्य पथ पर दिखेंगी।
ये भी पढ़ें: NCERT में असिस्टेंट एडिटर, डीटीपी ऑपरेटर और प्रूफ रीडर के पदों पर होगी भर्ती, सैलरी, आवश्यक योग्यता समेत जानिए पूरी डिटेल
Published on:
25 Jan 2024 12:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
