
NCERT में असिस्टेंट एडिटर, डीटीपी ऑपरेटर और प्रूफ रीडर के पदों पर निकली भर्ती।
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। एनसीईआरटी के प्रकाशन विभाग ने असिस्टेंट एडिटर, प्रूफ रीडर और डीटीपी ऑपरेटर के पदों पर भर्ती आई हैं। इन पदों पर यह भर्ती संविदा के आधार पर होगी।
कितने पद और क्या है आवश्यक योग्यता
एनसीईआरटी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार असिस्टेंट एडिटर के पद पर 60 वैकेंसी है। इस वैकेंसी में 25 अंग्रेजी, 25 हिंदी और 10 उर्दू भाषा के लिए हैं। 60 वैकेंसी प्रूफ रीडर के पद 25 अंग्रेजी, 25 हिंदी और 10 उर्दू भाषाओं के लिए हैं। वहीं डीटीपी ऑपरेटर की 50 जगह हैं। इसमें से 20 अंग्रेजी, 20 हिंदी और 10 उर्दू भाषाओं के लिए हैं।
डीटीपी ऑपरेटर: डीटीपी ऑपरेटर पदों के लिए ग्रेजुएट होने के साथ डीटीपी में एक वर्ष का डिप्लोमा या सर्टिफिकेट प्राप्त किया होना चाहिए। साथ ही सम्बन्धित कार्य का 3 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।
ऐसे करें आवेदन
असिस्टेंट एडिटर, प्रूफ रीडर और डीटीपी ऑपरेटर पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन एनसीईआरटी के दिल्ली स्थित ऑफिस में जाकर करना होगा। आवेदन 1 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक जाकर किया जा सकता है। इसके बाद स्किल टेस्ट का आयोजन दो और तीन फरवरी को किया जााएगा। उम्मीदवारों को इस पते पर जाना होगा-
प्रकाशन विभाग, NCERT, श्री अरविंदो मार्ग, नई दिल्ली – 110016
इतनी मिलेगी सैलरी
असिस्टेंट एडिटर के पद पर 80 हजार रुपये प्रतिमाह, वहीं प्रूफ रीडर के पद पर 37 हजार रुपये प्रतिमाह और DTP ऑपरेटर के लिए 50 हजार रुपये प्रतिमा सैलरी मिलेगी।
Updated on:
25 Jan 2024, 11:57 AM IST
Published on:
25 Jan 2024, 11:38 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.