16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

President Election: ‘राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में मेरे नामांकन को लेकर आदिवासी और महिलाएं उत्साहित हैं’ – द्रौपदी मुर्मू

मुर्मू ने रविवार को राजग सांसदों के साथ बातचीत की और राष्ट्रपति पद के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन की उम्मीदवार बनाने पर आभार जताया। बैठक में मुर्मू को सम्मानित भी किया गया।

2 min read
Google source verification
Tribals, women excited over my nomination as presidential candidate: Droupadi Murmu

Tribals, women excited over my nomination as presidential candidate: Droupadi Murmu

राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले, NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि देश के शीर्ष संवैधानिक पद के लिए उनके नामांकन से देश के आदिवासी और महिलाएं उत्साहित और खुश हैं। राष्ट्रपति चुनाव से पहले संसद भवन में एनडीए की एक अहम बैठक हुई। इस दौरान एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू भी संसद भवन पहुंचीं। मुर्मू ने NDA के सांसदों के साथ बातचीत की और उन्हें राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में नामित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

मुर्मू ने बैठक मे कहा, "मेरे नामांकन से आदिवासियों और महिलाओं में उत्साह है।" उन्होंने आगे कहा, "देश में 700 से अधिक समुदायों वाले लगभग 10 करोड़ आदिवासी हैं, और सभी मेरे नामांकन से खुश हैं।" इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा सांसद हेमा मालिनी और अन्य नेता हुए थे।

चुनाव से पहले 18 जुलाई को होने वाले मतदान के लिए संसद में मॉक ड्रिल की गई। संसदीय अनुभव रखने वाले भाजपा नेताओं और पार्टी के कानूनी प्रकोष्ठ के सदस्यों ने सांसदों को वोट डालने की प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन किया। बता दें, 16वें राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत करीब तय मानी जा रही है। यही वजह है कि बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने द्रौपदी मुर्मू की जीत की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें: President Election: द्रौपदी मुर्मू का समर्थन न करने पर बुरी फंसी ममता बनर्जी, BJP ने बताया आदिवासी विरोधी

बता दें है कि देश के अगले राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को वोटिंग होगी तथा 21 जुलाई को मतगणना की घोषणा की जाएगी। इसी के साथ देश के नए राष्ट्रपति के नाम का ऐलान हो जाएगा। इसके बाद 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे। वहीं, राष्ट्रपति पद के लिए एक तरफ NDA ने उड़ीसा की आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है, तो दूसरी तरफ संयुक्त विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें: President Election: द्रौपदी मुर्मू को लेकर तेजस्वी यादव के कमेंट पर गरमाई सियासत, कहा - ‘राष्ट्रपति भवन में किसी ‘मूर्ति’ की जरूरत नहीं’