
Presidential Election Candidate Draupadi Murmu Village Rairangpur Odisha Redy To Celebration Prepared 20 Thousand Laddus
भारत को आज अपना 16वां राष्ट्रपति मिल जाएगा। राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे देऱ शाम घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के प्रत्याशी के तौर पर यशवंत सिन्हा के बीच मुख्य मुकाबला था। हालांकि ज्यादा दलों के समर्थन से ये साफ हो गया है कि इस चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय है। यही वजह है कि ओडिशा स्थिति मुर्मू के गांव में जश्न का माहौल पहले ही बन गया है। द्रौपदी मुर्मू के गांव में उनकी जीत से पहले ही जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
जीत के जश्न के लिए 20 हजार लड्डू तैयार
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत के जश्न के लिए उनके गांव रायरंगपुर में तैयारियां जोरों पर हैं। 20 हजार लड्डू बनकर तैयार हो गए हैं। द्रौपदी के गांववालों का मानना है कि चुनाव में मुर्मू बड़े अंतर जीत हासिल करेगी।
यही वजह है कि ग्रामीणों ने द्रौपदी मुर्मू के चुनाव में जीत के बाद पूरे गांव में लड्डू बांटकर जश्न मनाने की योजना बनाई है।
यह भी पढ़ें - NDA की द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा, कौन बनेगा राष्ट्रपति? चुनाव के आज आएंगे नतीजे
द्रौपदी मुर्मू के गांव में ऐसे मनाया जाएगा जीत का जश्न
NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर क्षेत्र की निवासी हैं। रायरंगपुर के स्थानीय लोगों ने मतगणना के पहले ही मुर्मू की जीत के जश्न की तैयारी कर ली है।
- जीत के ऐलान के बाद बांटे जाएंगे 20 हजार लड्डू
- जनजातीय नृत्य का भी आयोजन किया गया है, जो जीत के बाद प्रस्तुत किया जाएगा
- विजय जुलूस निकालने की भी तैयारी
- मुर्मू की जीत पर आतिशबाजी का भी होगा आयोजन
- गांव के घरों में लाइट लगाई गई हैं और उन्हें फूलों से सजाया गया है
- सड़कों और गलियों को साफ किया गया है
- किसानों ने गुरुवार 21 जुलाई को काम नहीं करने का फैसला लिया है
ग्रामीणों की मानें तो उनके गांव के साथ ही पूरे ओडिशा के लिए गर्व का दिन है। एक आदिवासी महिला पहली बार इस देश के राष्ट्रपति के पद पर पहुंचने वाली है। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के चुनाव में जीत की बधाई देने के लिए जगह-जगह बैनर भी लगाए गए हैं।
यह भी पढ़ें - Draupadi Murmu: क्लर्क से NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार तक बनने का सफर, जानें कौन हैं द्रौपदी मुर्मू
Published on:
21 Jul 2022 11:15 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
