त्रिपुरा चुनावः गोमती में पीएम मोदी का रोडशो, Video में देंखे लोगों का कैसा था उत्साह
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए प्रचार अभियान जोर पकड़ चुका है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा में चुनावी रैली को संबोधित किया। त्रिपुरा के राधाकिशोरपुर में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लेफ्ट और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा कि जिन्होंने सालों साल बारी-बारी से त्रिपुरा को लूटा, वही लोग फिर से साथ आ गए हैं। विजय संकल्प रैली संबोधित करने के बाद पीएम मोदी गोमती में एक रोड शो भी की। इस दौरान सड़कों के दोनों ओर लोग पीएम मोदी के स्वागत में खड़े दिखे। देंखे वीडियो।