प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में रोड शो
त्रिपुरा और मेघालय राज्यों में जल्द ही विधानसभा में चुनाव होने वाले हैं। पीएम नरेंद्र मोदी मेघालय के बाद आज रविवार को त्रिपुरा की राजधानी अगरतला पहुंचें। जहां उन्होंने पहले रोड शो किया। त्रिपुरा की जनता ने उनका जमकर स्वागत किया। खूब नारे लगाए। पीएम मोदी ने भी जनता के अभिवादन का हाथ हिलाकर जवाब दिया। इसके बाद पीएम मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद भाजपा सूत्रों ने कहा कि वह त्रिपुरा में BJP कोर कमेटी की बैठक भी करेंगे।