28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिवाली के अगले दिन केदारनाथ के दर्शन को जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली के अगले दिन 5 नवंबर को केदारनाथ के दर्शन करने जाएंगे। इस दौरान पीएम मोदी वहां पर श्री आदि शंकराचार्च की समाधि और प्रतिमा समेत कई अन्य परियोजनाओं का अनावरण और उद्घाटन करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 28 Oct 2021, 8:37 PM IST

pm modi

Prime Minister Narendra Modi to visit Kedarnath on November 5 (File Photo)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली के अगले दिन यानी 5 नवंबर को उत्तराखंड स्थित केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पीएमओ कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज के मुताबिक प्रधानमंत्री केदारनाथ मंदिर के दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी श्री आदि शंकराचार्य समाधि का उद्घाटन और श्री आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया है, "2013 की बाढ़ में तबाही के बाद इस समाधि का पुनर्निर्माण किया गया है। संपूर्ण पुनर्निर्माण का कार्य प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में किया गया है, जिन्होंने परियोजना की प्रगति की लगातार समीक्षा और निगरानी की है।"

इसमें आगे बताया गया, "प्रधानमंत्री सरस्वती आस्थापथ के साथ किए गए और चल रहे कार्यों की समीक्षा और निरीक्षण करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित करेंगे। वह कई प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। इनमें सरस्वती पुश्ता दीवार आस्थापथ और घाट, मंदाकिनी पुश्ता दीवार आस्थापथ, तीर्थ पुरोहित आवास और मंदाकिनी नदी पर गरुड़ चट्टी पुल शामिल हैं।"

विज्ञप्ति में आगे बताया गया है कि इन परियोजनाओं को 130 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पूरा किया गया है। इसमें आगे कहा कि पीएम मोदी संगम घाट के पुनर्विकास, प्राथमिक चिकित्सा और पर्यटक सुविधा केंद्र, प्रशासनिक कार्यालय और अस्पताल, दो गेस्ट हाउस, पुलिस स्टेशन, कमान और नियंत्रण केंद्र, मंदाकिनी आस्थापथ कतार प्रबंधन और रेनशेल्टर और सरस्वती सिविक एमेनिटी बिल्डिंग सहित 180 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।