15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

Video : प्रियंका गांधी ने भाजपा से पूछा सवाल, बोली – हमारे परिवार के सदस्य देश के लिए शहीद हुए तो हमें शर्म आनी चाहिए

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म करने के विरोध में दिल्ली में राजघाट पर सत्याग्रह में कांग्रेस पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने भाजपा को जमकर कोसा। साथ प्रियंका गांधी भाजपा से कई सवाल किए। प्रियंका गांधी ने कहाकि, आप परिवारवादी कहते हैं तो भगवान राम कौन थे, क्या वो परिवारवादी थे। क्या पांडव परिवारवादी थे। और हमें क्या शर्म आनी चाहिए कि हमारे परिवार के सदस्य इस देश के लिए शहीद हुए। मेरे शहीद पिता का अपमान संसद में किया जाता है। शहीद के बेटे का अपमान किया जाता है उन्हें मीर जाफर कहा जाता है। मेरी मां का अपमान किया जाता है। आपके मंत्री कहते हैं कि इनके पिता कौन हैं। आपके प्रधानमंत्री गांधी परिवार के लिए कहते हैं कि, ये नेहरू उपनाम का इस्तेमाल क्यों नहीं करते। आप पर तो कोई केस नहीं होता।

Google source verification

image

Sanjay Kumar Srivastava

Mar 26, 2023