Priyanka Gandhi Statement: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2025) के बीच कालकाजी से बीजेपी प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को लेकर एक विवादित बयान दिया था। अब कांग्रेस नेता ने रमेश बिधूड़ी के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह एक बेतुका बयान है। वहीं बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने प्रियंका गांधी को अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ देखने के लिए बोला। इस पर प्रियंका गांधी ने कहा- हां हो सकता है। दरअसल, कंगना रनौत फिल्म इमरजेंसी में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की भूमिका में नजर आएंगी।