
Public Holidays October November 2024
Public Holiday: अक्टूबर माह में देश का बड़ा पर्व दीवाली आने वाला है। इस महीने के अंत में और नवंबर के शुरुआत में छुट्टियां है। दरअसल, दीवाली (Diwali) और छठ (Chhath) पूजा पर्व को लेकर स्कूल, कॉलेज और ऑफिसों में छुट्टी रहेगी। बता दें कि इस बार आपको 4 दिन की छुट्टी मिल रही है। अगर आप कई घूमना चाहते है तो इन छुट्टियों में अपने परिवार के साथ प्लान बना सकते हैं।
नवंबर महीने के शुरुआत में आपको छुट्टी मिलने वाली है। 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को दीवाली की छुट्टी रहेगी। इस बार लोगों के बीच दीवाली की तारीख को लेकर काफी कंफ्यूजन है। कोई कह रहा है इस बार दीवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी तो कोई कह रहा है कि 1 नवंबर को मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र और विद्वानों की माने तो इस बार 31 अक्टूबर को ही दीवाली मनाई जाएगी। इसी दिन लक्ष्मी पूजा और दीपदान किया जाएगा। 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा है और 3 नवंबर को भाई दूज है। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और ऑफिस का अवकाश रहेगा।
भारत में दीवाली (Diwali) का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन घरों को दीपक से रोशन किया जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व को बेहद खास माना जाता है। देश के हर कोने में दीवाली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम ने रावण का वध करने के बाद कार्तिक अमावस्या के दिन सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे थे। भगवान राम के अयोध्या वापस लौटने की खुशी में उनके स्वागत में लोगों ने दीप जलाकर दीवाली मनाई थी। तब से ही हर साल कार्तिक अमावस्या के दिन दीवाली का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।
Published on:
21 Oct 2024 09:55 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
