
Public Holidays in August
Holidays : अगस्त (August) महीने में त्योहारों (festival) की भरमार है। अगस्त (August) महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार पड़ रहे हैं। अगस्त में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) रक्षा-बंधन (Rakshabandhan) और जन्म अष्टमी (Janmashtami) धूमधाम से मनाया जाएगा। इससे सार्वजनिक अवकाश की संख्या भी बढ़ गई है। इसके अलावा 5 शनिवार और 4 रविवार पड़ रहे हैं। इससे उन संस्थाओं को भी छुट्टी की संख्या बढ़ रही है। जहां पर 5 दिन का कार्य होता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि अगस्त महीने में कुल 12 छुट्टियां मिल रही है। वैसे बता दें कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उद्योग धंधे और बाजार में बंदी रहती है। लेकिन सरकारी कार्यालय में झंडा रोहण को लेकर कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहती है। वहीं स्कूलों में भी झंडारोहण किया जाता है।
अगस्त में दो लॉन्ग वीकेंड पड़ रहे हैं। इस बात 15 अगस्त गुरुवार से स्वतंत्रता दिवस और पारसी नववर्ष के अवसर पर पहला लंबा सप्ताहांत शुरू हो रहा है। पहला वीकेंड 15 अगस्त से शुरू होगा। कर्मचारी शुक्रवार 16 अगस्त को छुट्टी ले सकते हैं। इसके बाद 17 और 18 अगस्त को शनिवार और रविवार है जिसकी वजह से ज्यादातर स्कूलों और ऑफिस में छुट्टी रहती है। रक्षा बंधन सोमवार, 19 अगस्त तक पांच दिन की छुट्टी का आनंद ले सकते हैं।
दूसरा लम्बा सप्ताहांत (Long Weekend) शनिवार, 24 अगस्त से शुरू होगा और सोमवार, 26 अगस्त को जन्माष्टमी तक जारी रहेगा।
अगस्त में छुट्टियों की लिस्ट
3 अगस्त - केर पूजा (अगरतला)
4 अगस्त - रविवार
8 अगस्त - गंगटोक में तेन्दोंग ल्हो रम फात के चलते बैंक बंद रहेंगे
10 अगस्त - दूसरा शनिवार
11 अगस्त - रविवार
13 अगस्त - देशभक्त दिवस (इम्फाल)
15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस
18 अगस्त - रविवार
19 अगस्त - रक्षाबंधन (अहमदाबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ आदि जगहों पर बैंक बंद रहेंगे)
20 अगस्त - श्री नारायण गुरु जयंती (कोच्चि, तिरुवनंतपुरम)
24 अगस्त - चौथा शनिवार
25 अगस्त - रविवार
26 अगस्त - जन्माष्टमी
Updated on:
04 Aug 2024 07:41 am
Published on:
03 Aug 2024 02:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
