
ऑटो में सफर करते दिखे भाजपा सांसद मनोज तिवारी (इमेज सोर्स: मनोज तिवारी एक्स अकाउंट स्क्रीनशॉट)
Manoj Tiwari Public Transport Campaign Video: अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण दुनिया भर में तेल-गैस संकट लगातार मंडरा रहा है। खासतौर पर उन देशों को ज्यादा परेशानी है, जो आयात पर निर्भर करते हैं। इसमें भारत भी आता है। यही कारण है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की।
उन्होंने लोगों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट, कारपूलिंग और वर्क फ्रॉम होम जैसे विकल्प अपनाने को कहा, ताकि देश पर विदेशी मुद्रा का बोझ कम हो सके।
प्रधानमंत्री की इस अपील के बाद बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने ऐसा कदम उठाया, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। मनोज तिवारी दिल्ली की सड़कों पर ऑटो-रिक्शा में सफर करते नजर आए और उसका वीडियो भी शेयर किया। उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी के आह्वान पर सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, वीडियो वायरल होते ही कुछ लोगों ने इसे सिर्फ दिखावा और पॉलिटिकल एक्टिंग बताया, जिसके बाद मनोज तिवारी को सफाई भी देनी पड़ी। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है।
सांसद मनोज तिवारी का वीडियो देख एक यूजर ने लिखा- “अगर एक आम आदमी एक सवारी ऑटो ड्राइवर के पास बैठा ले तो दिल्ली ट्रैफिक वाले चालान काट देंगे आपके लिए कोई रूल रेगुलेशन नहीं है आपके पीछे खुद की गाड़ी भी चल रही है ये दिखावा नहीं है तो क्या है।”
दूसरे ने लिखा- “आगे पीछे काफिला है रास्ता खाली हो रहा हैं हूटर चल रहा हैं, गजब की एक्टिंग हैं यार।”
एक और यूजर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महराज यही तो कम करना था पेट्रोल और डीजल बचाने के लिए लेकिन प्रोटोकॉल के नाम पर दिखावा ठीक नहीं है इससे अच्छा तो अपनी गाड़ी में जाते।
लोगों की टिपण्णी पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद मनोज तिवारी ने कहा- "पंकज यादव भाई जी ये दिखावा नहीं, ये सच्चाई है। जरूरत के अनुसार मैं आटो से चल लेता हूँ।रही बात हूटर की तो मैं सांसद हूँ लोकल बाइक पुलिस प्रोटोकॉल देती है वो सांसद चाहे कार में हो या ऑटो में, या बाइक पर ही क्यों नहीं !"
Updated on:
28 May 2026 07:28 pm
Published on:
27 May 2026 09:45 pm
