भगवंत मान आज दूसरी बार शादी के बंधन में बंध जाएंगे। डॉक्टर गुरप्रीत कौर से उनकी शादी हो रही है। भगवंत मान की दुल्हन को उनकी मांग और बनह ने ही पसंद किया है। पंजाब सीएम अरेंज मैरिज कर रहे हैं।
नई दिल्ली
Updated: July 07, 2022 02:39:29 pm
Punjab CM Bhagwant Mann Marriage Live Updates Today Dr Gurpreet Kaur Wedding Chandigarh AAP
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने शादी की शुभकामनाएं दीं। केजरीवाल पूरे परिवार के साथ सुबह ही चंडीगढ़ पहुंच गए थे।
भगवंत मान और गुरप्रीत भाभी को विवाह की ढेरों शुभकामनायें। आप दोनों को भगवान खूब खुश रखे और दुनिया की सारी ख़ुशियाँ दें। https://t.co/7WjPTjuMGp
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 7, 2022
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डॉक्टर गुरप्रीत कौर से चंडीगढ़ स्थित आवास पर शादी की। इसी क्रम में कनाडाई दूतावास के कौंसुल जनरल पैट्रिक हेबर्ट ने सीएम को बधाई दी. हेबर्ट ने ट्वीट में लिखा, "चंडीगढ़ में शादी के लिए बेहद खूबसूरत दिन. मुख्यमंत्री भगवंत मान और डॉ गुरप्रीत कौर को बधाई और सुखी जीवन की शुभकामनाएं!"
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के बाद दुल्हन गुरप्रीत कौर के साथ उनकी तस्वीर भी सामने आई है। तस्वीर में शादी समारोह में शामिल हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अन्य लोगों को देखा जा सकता है।
संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने मुख्यमंत्री मान को विवाह की बधाई दी। साथ ही विवाह में नहीं बुलाए जाने का शिकवा भी किया।
Sent flowers and Best wishes message to @BhagwantMann ji on his wedding. pic.twitter.com/70tGsHWqEX
— Tajinder Pal Singh Bagga (@TajinderBagga) July 6, 2022
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी पर बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने उन्हें तोहफा भेजकर बधाई दी।
Mann sahab nu lakh lakh vadhaiyan! pic.twitter.com/vDBQiytLsE
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) July 7, 2022
भगवंत मान शादी के लिए तैयार हो गए हैं। उनके करीबी दोस्त और सांसद राघव चड्ढा ने शादी से पहले मान को ट्वीट कर बधाई दी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पूरे परिवार के साथ चंडीगढ़ मुख्यमंत्री निवास पहुंच गए हैं। इसके साथ ही राघव चड्ढा भी शादी में पहुंचे।
शादी के ठीक पहले भगवंत मान की दुल्हन गुरप्रीत कौर ने फोटो ट्वीट की है। इस ट्वीट पर उन्होंने अच्छा सा कैप्शन भी लिखा। डॉ. गुरप्रीत ने पोस्ट पर लिखा- दिन शगना दा चढेया...
भगवंत मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिता की भूमिका निभाएंगे। वे शादी में पिता की रस्मे अदा करेंगे। शादी समारोह के बाद वे करीब साढ़े 3 बजे चंडीगढ़ से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
2019 के लोकसभा चुनाव में डॉ. गुरप्रीत कौर ने भगवंत मान के लिए प्रचार भी किया था। बाद में भगवंत मान की मां और बहन ने गुरप्रीत से उनकी शादी पक्की की।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें