19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विपक्षी एकता ‘INDIA’ को लेकर पंजाब में घमासान: कांग्रेस नेता बोले- AAP का साथ मंजूर नहीं, जानिए क्यों मचा बवाल

एनडीए के खिलाफ विपक्षी महागठबंधन इंडिया को लेकर पंजाब में घमासान मच गया है। कांग्रेस ने इंडिया को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। लेकिन अब पंजाब कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का कहना है कि आम आदमी पार्टी के साथ किसी तरह का गठबंधन नहीं हो सकता।

2 min read
Google source verification
 विपक्षी महागठबंधन इंडिया को लेकर पंजाब में घमासान

विपक्षी महागठबंधन इंडिया को लेकर पंजाब में घमासान

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ही राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। बीते दिनों एनडीए के खिलाफ विपक्ष दलों ने महागठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A) नाम रखा था। इसमें में करीब 26 विपक्षी पार्टियों ने सहमति जताई थी। लेकिन इस महागठबंधन इंडिया के घटन के कुछ दिनों ही घमासान शुरू हो गया है। पंजाब में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने इस पर आपत्ति जताई है। पंजाब में कांग्रेस का आप आदमी पार्टी के साथ किसी तरह का गठबंधन नहीं करना चाहती है। राज्य पार्टी प्रमुख अमरिंदर सिंह वारिंग ने AAP पर अपनी पार्टी के नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगा रहे है। वारिंग का कहना है कि पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी को जबरन जेल में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि जो पार्टी उनके नेताओं के साथ ऐसा कर रही है उसके साथ गठबंधन कैसे कर सकते है।


AAP सरकार ने कांग्रेस केे पांच पूर्व मंत्रियों का जेल में डाला

राज्य पार्टी प्रमुख अमरिंदर सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस की कई मुद्दों को लेकर पंजाब में AAP के खिलाफ लड़ जारी है। AAP सरकार ने हमारे नेताओं को निशाना बनाया और उनको जेलों में डाला। हम यह बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हमने कभी शिकायत नहीं की, लेकिन अब उन्होंने हमारे डिप्टी सीएम (पूर्व) ओपी सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जिस पार्टी की सरकार ने उनके पूर्व उप मुख्यमंत्री सहित पांच पूर्व मंत्रियों को जेल में डाले हो, उसके साथ गठबंधन कैसा।

आप-कांग्रेस के विपक्षी गठबंधन को बताया ‘अपवित्र विवाह’

अकाली दल ने आप-कांग्रेस के विपक्षी गठबंधन को ‘अपवित्र विवाह’ करार दिया है। उनका कहना है कि पंजाब में आप सरकार के खिलाफ उनकी कई मामलों में लड़ाई जारी है। उन्होंने ऐलान कर दिया कि पंजाब में कांग्रेस और AAP के बीच कोई समझौता नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हम अभी भी पंजाब में मुख्य विपक्षी दल हैं और हम जनता के मुद्दों पर आप सरकार के खिलाफ लड़ना जारी रखेंगे।

जानिए महागठबंधन I.N.D.I.A का अर्थ

आपको बता दें कि 26 विपक्षी दलों के नेताओं ने बेंगलुरु में दो दिवसीय बैठक में 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले अपने महागठबंधन के लिए 'I.N.D.I.A' नाम रखा। विपक्ष के अनुसार, भारत का अर्थ I- भारतीय, N- राष्ट्रीय, D- विकासात्मक, I- समावेशी, A- गठबंधन है। दो दिनों तक चली इस बैठक में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, नीतीश कुमार, अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन और राजद प्रमुख लालू प्रसाद समेत कई नेता शामिल हुए थे।