
Farmers Protest : संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं। 13 फरवरी से हरियाणा से दिल्ली चलो मार्च करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस आंदोलन में हजारों की संख्या में किसान शामिल होकर दिल्ली की तरफ कूच करेंगे। फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी के लिए कानून बनाने सहित कई मांगों को स्वीकार करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए 13 फरवरी को 200 से अधिक किसान संघों द्वारा ‘दिल्ली चलो’ मार्च का ऐलान किया है।
पंजाब-हरियाणा सीमाएं सील, कई जिलों में इंटरनेट बंद
किसानों की विरोध-प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय राजधानी की ओर जाने की योजना से पहले, हरियाणा सरकार ने अंबाला में पंजाब के साथ राज्य की सीमा को सील कर दिया है और सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवाओं को निलंबित करने का आदेश दिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
सीमेंट की बैरिकेडिंग, सड़क पर कीलें
कानून-व्यवस्था की स्थिति में किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में 13 फरवरी को रात 11.59 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। सरकार ने यात्रियों को दिल्ली-चंडीगढ़ राजमार्ग से बचने की सलाह दी है। अंबाला में शंभू बॉर्डर पर हाईवे पर कंक्रीट की बड़ी दीवार खड़ी कर दी गई।
ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
अधिकारियों ने जींद और फतेहाबाद जिलों में पंजाब-हरियाणा सीमाओं को बंद करने के लिए बैरिकेड्स भी लगा दिए हैं। हरियाणा पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें लोगों को हरियाणा से पंजाब तक प्रमुख मार्गों पर संभावित यातायात गड़बड़ी के कारण 13 फरवरी को राज्य की मुख्य सड़कों पर अपनी यात्रा अनावश्यक यात्रा से बचने का सुझाव दिया गया है।
Published on:
11 Feb 2024 07:45 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
