6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खालिस्तानी आतंकी गुरपंतवंत सिंह पन्नू ने ली तरनतारन अटैक की जिम्मेदारी, और हमले की चेतावनी

Tarntaran Terrorists Attack: पंजाब के तरनतारन में थाने पर हुए हमले के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस स्टेशन पर रॉकेट प्रोपल्ड ग्रेनेड (आरपीजी) से हुए हमले के पीछे खालिस्तानी आतंकियों का हाथ होने की बात सामने आई है। खालिस्तानी आतंकी गुरपंतवंत सिंह पन्नू ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

2 min read
Google source verification
pannu.jpg

Punjab Khalistani Terrorists Behind Tarntaran Attack ISI planning NIA Inquiry

Tarntaran Terrorists Attack: पंजाब में खालिस्तानी आतंकियों ने एक बार फिर अपनी मौजदूगी का अहसास कराया है। जी हां, बीती रात तरनतारन के सरहाली पुलिस स्टेशन पर हुए हमले के पीछे खालिस्तानी आतंकियों का हाथ होने के बात सामने आई है। अब राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) इस हमले की जांच कर सकती है। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक टीम सरहाली पुलिस स्टेशन का दौरा कर सकती है। मालूम हो कि पंजाब के तरनतारन सरहाली पुलिस स्टेशन पर रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) से बीती रात हमला हुआ था। जब थाने पर रॉकेट लॉन्चर हमला हुआ, तब थाने में थानाध्यक्ष समेत आठ लोग मौजूद थे। फिलहाल इस मामले की जांच पंजाब पुलिस कर रही है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मामले में यूएपीए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खालिस्तानी आतंकी गुरपंतवंत सिंह पन्नू ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। साथ ही उसने पंजाब में और हमले की चेतावनी दी है।

तरनतारन में थाने पर हुए हमले की जिम्मेदारी लेते हुए खालिस्तानी आतंकी गुरपंतवंत सिंह पन्नू ने अपनी धमकी में कहा कि पंजाब के घर-घर में हमने रॉकेट लॉन्चर पहुंचा दिए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री और डीजीपी को दी गई चेतावनी में उसने कहा कि इस तरह के और भी हमले होंगे।

बता दें कि इससे पहले भी पन्नू ने भारत में कई खालिस्तानी गतिविधियों को अंजाम दिया है। हिमाचल में धर्मशाला विधानसभा पर खालिस्तानी नारे लिखे जाने की जिम्मेदारी भी पन्नू ने ली थी। पन्नू विदेश में रहकर खालिस्तानी गतिविधियों को बढ़ाता देता है। पंजाब के डीजीपी ने कहा कि मामले की जांच जारी है।


हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस हमले में थाने की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं दरवाजें-खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए। सरहाली पुलिस स्टेशन अमृतसर-बठिंडा राजमार्ग पर स्थित है। फिलहाल, पुलिस हमलावरों की पहचान नहीं कर पाई है। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसी आईएसआई के इशारे पर खालिस्तानी आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया।


फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम के अलावा, डीजीपी पंजाब गौरव यादव खुद मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात की। टीम ने थाने से रॉकेट लॉन्चर का एक हिस्सा बरामद कर लिया है। माना जा रहा है कि हमला करने के बाद हमलावर एक कार में बैठ मौके से तुरंत भाग गए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक प्रेस कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है।


पंजााब के मुख्यमंत्री ने पीसी में कहा कि हम गैंगस्टर्स पर नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। हम अपने पुलिस सिस्टम को अपग्रेड कर रहे हैं। गौरतलब है कि राज्य में रॉकेट लॉन्चर से यह दूसरा हमला है। 8 मई को पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस के मुख्यालय पर भी इसी तरह हमला किया गया था।

बताते चले कि यह हमला जहां हुआ वहीं खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा का पैतृक घर है। बीते दिनों से रिंदा के पाकिस्तान में मौत की खबर सामने आई थी। लेकिन अब इस हमले के जरिए खालिस्तानी आतंकियों ने फिर से अपनी मौजूदगी का अहसास कराया है।