12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब के मंत्री बलबीर सिंह और उनके बेटे की बढ़ी मुश्किलें, महिला नेता से बदसलूकी के मामले में कोर्ट ने भेजा समन

Punjab Politics: AAP की पूर्व जिला अध्यक्ष श्वेता जिंदल के गंभीर आरोपों के बाद कोर्ट ने पंजाब के मंत्री बलबीर सिंह और उनके बेटे को समन जारी कर पेश होने को कहा है। जानें क्या है पूरा मामला।
2 min read
Google source verification

अमृतसर

image

Pratiksha Gupta

image

Mukul Kumar

Jul 12, 2026

AAP Balbir Singh

आप नेता बलबीर सिंह। (फोटो- X/@AAPbalbir)

AAP Punjab Controversy: 'उन्होंने मेरे साथ गलत हरकत करने की कोशिश की, मेरे साथ बार-बार बदतमीजी की और मुंह खोलने पर मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी' आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व जिला अध्यक्ष श्वेता जिंदल के इन गंभीर और चौंकाने वाले आरोपों के बाद पंजाब की सियासत में हड़कंप मच गया है। इस मामले में एक्शन लेते हुए पटियाला कोर्ट ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, उनके बेटे राहुल सैनी और तीन अन्य लोगों को समन जारी कर दिया है। पीड़ित महिला नेता का आरोप है कि पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने के बाद उन्हें अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा, जिसके बाद अब कोर्ट ने मंत्री और उनके बेटे सहित तीन अन्य लोगों को समन जारी करते हुए 20 जुलाई को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है।

कोर्ट का सख्त आदेश

पटियाला कोर्ट ने इन आरोपों को गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, उनके बेटे राहुल सैनी और तीन अन्य लोगों को समन जारी कर दिया है।

अब सभी को 20 जुलाई को कोर्ट में पेश होना होगा और आरोपों का जवाब देना होगा। पुलिस ने पहले इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया था, जिसके चलते महिला को खुद अदालत जाना पड़ा।

चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज

पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव है। इससे पहले, इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता द्वारा लगाए गए इन आरोपों से पंजाब कांग्रेस, अकाली दल समेत सभी पार्टियों में चर्चा छिड़ गई है।

आप के अंदर भी इस मामले को लेकर असमंजस की स्थिति बन रही है। मंत्री बलबीर सिंह सरकार में अहम पद पर हैं, ऐसे में ये मामले पार्टी की छवि पर भी असर डाल सकता है।

आप की सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं श्वेता जिंदल

श्वेता जिंदल पहले आप की सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं। उन्होंने दावा किया है कि ये घटना काफी समय पहले हुई, लेकिन अब हिम्मत करके वह इस मामले में खुलकर बोल पाईं हैं।

कई महिला संगठन अब इस मामले में आवाज उठाने लगे हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक मंत्री बलबीर सिंह या उनके बेटे राहुल सैनी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग