14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Punjab Cabinet Decision : पंजाब में पुरानी पेंशन योजना लागू भगवंत मान कैबिनेट ने दी मंजूरी, सरकारी कर्मचारियों के खुशी से खिले चेहरे

Old Pension Scheme implemented पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबर। अब पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को पुरानी पेंशन मिलेगी। सरकारी कर्मचारियों के खुशी से चेहरे खिल गए।

2 min read
Google source verification
bhagwant_mann.jpg

पंजाब में पुरानी पेंशन योजना लागू भगवंत मान कैबिनेट ने दी मंजूरी, सरकारी कर्मचारियों के खुशी से खिले चेहरे

पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबर। अब पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को पुरानी पेंशन मिलेगी। पंजाब कैबिनेट ने पुरानी पेंशन योजना को लागू करने की मंजूरी दे दी है। जिससे 1.75 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को सीधा लाभ होगा। यह फैसला पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि, पंजाब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए नई पेंशन योजना (एनपीएस) के तहत आने वाले अपने कर्मचारियों के लिए ओपीएस को मंजूरी दे दी है।

1.75 लाख से अधिक कर्मचारियों को होगा सीधा लाभ

गुजरात चुनाव पर नजरें गड़ाए भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार ने शुक्रवार को पंजाब में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लागू करने की अधिसूचना को मंजूरी दे दी। इससे वर्तमान में एनपीएस के तहत कवर 1.75 लाख से अधिक कर्मचारियों को सीधा लाभ होगा। इसके अलावा, मौजूदा ओपीएस के तहत 1.26 लाख कर्मचारी पहले से ही शामिल हैं।

सरकारी कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा अहम

ओपीएस योजना का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा करना और राज्य के प्रति उनके योगदान को पहचान देना है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि शुरू की जा रही योजना भविष्य में भी सरकारी खजाने के लिए वित्तीय रूप से टिकाऊ है, सरकार एक पेंशन कोष के निर्माण के लिए सक्रिय रूप से योगदान देगी जो योजना के लाभार्थियों को भविष्य में पेंशन प्रदान करेगी।

पेंशन कॉर्पस 1,000 करोड़ रुपए प्रति वर्ष होगा योगदान

पेंशन कॉर्पस के लिए योगदान शुरू में 1,000 करोड़ रुपए प्रति वर्ष होगा और भविष्य में धीरे-धीरे बढ़ेगा। इसके अलावा, एनपीएस के साथ वर्तमान संचित कोष 16,746 करोड़ रुपए है, जिसके लिए राज्य भारत सरकार के पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण से अनुरोध करेगा कि वह इस राशि को प्रभावी उपयोग के लिए वापस करे।