10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महारानी Elizabeth II ने संभालकर रखा था महात्मा गांधी का रूमाल, प्रधानमंत्री मोदी ने बताई कहानी

बिट्रेन की महारानी एलिजाबेथ-II (Elizabeth II) 96 साल की उम्र में निधन हो गया, जिसके बाद से पूरे दुनिया की ओर से शोक व्यक्त किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए बताया कि एलिजाबेथ-II ने महात्मा गांधी का रूमाल संभालकर रखा था।

2 min read
Google source verification
queen-elizabeth-ii-kept-mahatma-gandhi-s-handkerchief-prime-minister-modi-told-the-story.jpg

Queen Elizabeth II kept Mahatma Gandhi's handkerchief, Prime Minister Modi told the story

ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ II का 96 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने बालमोराल कैसल में अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से बिमार चल रही थी। इसी साल महारानी एलिजाबेथ II के शासन के 70 साल पूरे हुए थे, जिनका जन्म साल 1926 में हुआ था। महारानी एलिजाबेथ II के निधन के बाद अब उनके बेटे चार्ल्स 73 साल की उम्र में बिट्रेन के नए राजा बनेंगे।

महारानी एलिजाबेथ-II के निधन के बाद दुनिया भर के देशों की ओर से शोक व्यक्त किया जा रहा है। भारत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित अन्य नेताओं ने महारानी एलिजाबेथ-II ने निधन पर शोक व्यक्त किया और बिट्रेन के लोगों के प्रति संवेदना जताई।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) के निधन पर दुख जताते हुए ब्रिटेन के लोगों के प्रति संवेदना जताई। PM मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने अपने राष्ट्र और लोगों को प्रेरक नेतृत्व प्रदान किया और सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता का परिचय दिया। उनके निधन से आहत हूं, इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं। इसके बाद PM मोदी ने दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा 2015 और 2018 में यूके की अपनी यात्राओं के दौरान मेरी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ यादगार मुलाकातें हुईं। मैं उनकी गर्मजोशी और दयालुता को कभी नहीं भूलूंगा। एक बैठक के दौरान उसने मुझे वह रूमाल दिखाया जो महात्मा गांधी ने उन्हें उसकी शादी में गिफ्ट में दिया था।


ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से दुनिया ने एक महान शख्सियत खो दी है। एक युग बीत चुका है जब उन्होंने अपने देश और लोगों को 7 दशकों से अधिक समय तक चलाया। मैं यूके के लोगों के दुख को साझा करती हूं और परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर ब्रिटेन के लोगों और शाही परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। उनका एक लंबा और गौरवशाली शासन था, उन्होंने अत्यंत प्रतिबद्धता और सम्मान के साथ अपने देश की सेवा की।

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली साम्राज्ञी के बारे में जानें 10 बड़ी बातें