16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘दीदी के खिलाफ बगावत तो कर ही नहीं सकते’, TMC छोड़ने के बाद बागी सांसद रचना बनर्जी ने बताई अपनी मजबूरी

TMC छोड़ने के बाद बागी सांसद रचना बनर्जी ने कहा कि ममता बनर्जी के खिलाफ बगावत तो कर ही नहीं सकते हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Jun 16, 2026

Rachna Banerjee on Mamata Banerjee, Rachna Banerjee, Mamata Banerjee, TMC Rebel MPs, Rachna Banerjee Statement, Trinamool Congress Crisis, Rachna Banerjee on TMC,

सांसद रचना बनर्जी (फाइल फोटो - आईएएनएस)

Rachna Banerjee on Mamata Banerjee: तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) ज्वाइन करने वाली बागी सांसद रचना बनर्जी ने ममता बनर्जी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दीदी से बगावत तो कर ही नहीं सकते हैं। दीदी के साथ पहुत पुराने रिश्ते हैं जो ऐसे ही बरकरार रहेंगे।

रचना बनर्जी ने कहा कि लोग कहते हैं कि उन्हें चुनाव में वोट ममता बनर्जी की वजह से मिले और यह बात सही भी है। उनके मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस की पहचान और चेहरा ममता बनर्जी ही हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने सिर्फ उनका चेहरा देखकर वोट नहीं दिया, बल्कि इस भरोसे के साथ उन्हें चुना कि वह अपने क्षेत्र और जनता के लिए काम करेंगी।

TMC छोड़ने की क्या रही वजह?

जब उनसे पार्टी छोड़ने के फैसले के बारे में पूछा गया तो रचना बनर्जी ने कहा कि उनकी कोई व्यक्तिगत नाराजगी नहीं थी। उन्होंने कहा हमें ऐसा लगता था कि यदि केंद्र और राज्य दोनों जगह पर एक ही पार्टी की सरकार हो तो विकास कार्यों को आगे बढ़ाना आसान होगा, जोकि पिछले 15 वर्षों में ऐसा देखने को नहीं मिला है।

रचना बनर्जी के मुताबिक, जनता अपने प्रतिनिधियों से विकास कार्यों की उम्मीद करती है और इसके लिए केंद्र सरकार का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि कई जगहों पर उनके काम में रुकावटें आईं, जिसके कारण वे अपने क्षेत्र में वह काम नहीं कर पाईं जो करना चाहती थीं।

अब तेजी से आगे बढ़ रहे हैं काम

बनर्जी ने कहा कि वर्तमान में केंद्र के सहयोग से विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ी है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में पिछले एक-दो महीनों में जिस गति से काम आगे बढ़ रहे हैं वैसा पहले देखने को नहीं मिला था।

उन्होंने कहा कि सांसद होने का मतलब केवल लोगों से मिलना या राजनीतिक पहचान बनाए रखना नहीं है बल्कि जनता के बीच रहकर उनके लिए काम करना भी है। उनके अनुसार, क्षेत्र का विकास ही उनकी प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से उन्होंने यह फैसला लिया है।

मर्जर पर क्या बोलीं रचना बनर्जी?

एनसीपीआई में शामिल होने और आगे की राजनीतिक रणनीति को लेकर पूछे गए सवाल पर रचना बनर्जी ने कहा कि आने वाले समय में क्या होगा, यह आगे देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी होगा, वह अच्छे के लिए होगा। उनके मुताबिक, अब अच्छे काम की शुरुआत हो चुकी है और आगे भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।