6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनंत और राधिका की सगाई आज, जानिए कौन हैं राधिका मर्चेंट जो बनेंगी मुकेश अंबानी की छोटी बहू

Anant Ambani Radhika Merchant Engagement: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका की सगाई आज शाम मुंबई में होगी। यह समारोह मुंबई में मुकेश अंबानी के आलीशन घर एंटीलिया में होगा। एक दिन पहले बुधवार को ही कपल ने मेहंदी सेरेमनी सेलिब्रेट की। जानिए मुकेश अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट के बारे में।  

2 min read
Google source verification
radhika_merchent.jpg

Radhika Merchant Profile: who will become the younger daughter in law of Mukesh Ambani

Anant Ambani Radhika Merchant Engagement: देश के बड़े बिजनेस टायकून और रिलायंस इंड्रस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका की सगाई आज शाम मुंबई में होगी। यह समारोह मुंबई में मुकेश अंबानी के आलीशन घर एंटीलिया में होगा। एक दिन पहले बुधवार को ही कपल ने मेहंदी सेरेमनी सेलिब्रेट की। दोनों का रोका पिछले साल 29 दिसंबर को राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में हुआ था। राधिका और आकाश अंबानी की सगाई की तैयारी जारी है। इससे एक दिन पहले कपल के मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है। राधिका और आकाश अंबानी की सगाई में गुजरातियों का फेमस गोल धाणा उत्सव होगा। यह रस्म वर पक्ष यानी लड़के के घर में होती है। इस दौरान वधु पक्ष, लड़के वालों के घर उपहार और मिठाइयां भेजता है। साथ ही धनिये के बीज और गुड़ का एक-दूसरे को दिए जाते हैं। इसके बाद रिंग सेरेमनी होती है। रिंग पहनाने के बाद दूल्हा-दुल्हन 5 विवाहित महिलाओं का आशीर्वाद लेते हैं। इस रस्म को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट भी निभाएंगे। जो शाम 7 बजे से शुरू होगी।


29 दिसंबर को राजस्थान में हुआ था रोका


29 दिसंबर को राजस्थान के नाथद्वारा में स्थित श्रीनाथजी मंदिर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का रोका हो गया गया है। श्रीनाथजी मंदिर में गुरुवार को अनंत और राधिका का रोका समारोह संपन्न हुआ। इस समारोह से जुड़ी अनंत और राधिका की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आई थी। तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे। यहां जानिए मुकेश अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट के बारे अहम जानकारी।


गुजरात के कच्छ की रहने वाली हैं अंबानी परिवार की नई बहू

मुकेश अंबानी की छोटी बहू बनने वाली राधिका मर्चेंट के पिता विरेन मर्चेंट हैं। विरेन एनकोर हेल्थकेयर फर्म के सीईओ हैं। विरेन गुजरात के कच्छ के रहने वाले हैं। राधिका की मां का नाम शैला मर्चेंट हैं। पिता विरेन और मां शैला के अलावा राधिका के परिवार में उनकी एक छोटी बहन भी है। राधिका की छोटी बहन का नाम अंजली मर्चेंट हैं।


पेशे से एक ट्रेंड डांसर हैं राधिका मर्चेंट

राधिका मर्चेंट पेशे से एक ट्रेंड डांसर हैं। राधिका ने 8 सालों तक भरतनाट्यम सीखा है। उन्होंने पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। राधिका ने साल 2017 में इसप्रावा टीम को एक सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर ज्वाईन किया था। राधिका दिखने में बहुत खूबसूरत हैं। उन्हें रीडिंग, ट्रैकिंग और स्वीमिंग का शौक है। मिली जानकारी के अनुसार राधिका और अनंत बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। अंबानी और मर्चेंट परिवार भी लंबे समय से एक-दूसरे के करीब है।

यह भी पढ़ें - मुकेश अंबानी टाइम पत्रिका के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल


2019 में उड़ी थी राधिका-अनंत की सगाई की अफवाह


राधिका और अनंत की साल 2018 में एक फोटो वायरल हुई थी। 2019 में दोनों की सगाई होने की अफवाह उड़ी थीं। हालांकि, बाद में रिलायंस समूह की तरफ से इसे अफवाह करार दिया गया था। राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार के हर समारोह में नजर आती रही हैं। 2018 में ईशा और आकाश अंबानी की सगाई के दौरान भी राधिका बेहद सक्रिय नजर आई थीं।