14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अरुणाचल प्रदेश पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- ‘चीन ने कई स्थानों पर भारतीय सेना की पेट्रोलिंग रोक दी’

Rahul Gandhi questions Goverment over Arunachal: अरुणाचल प्रदेश में चीनी घुसपैठ और भारतीय सेना की गश्त रोके जाने के दावों को लेकर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी व केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ें।
2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi on India China border dispute.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Photo- ANI)

Rahul Gandhi on Arunachal Pradesh: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरा है। इस बार उन्होंने अरुणाचल प्रदेश को लेकर पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश में कई स्थानों पर भारतीय सेना की गश्त रोक दी है। उन्होंने इस घटनाक्रम को चिंता का विषय बताया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर लिखा, 'चीन ने हमारी सेना को अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर गश्त करने से रोक दिया है। यह बेहद चिंताजनक है।' उन्होंने इस मुद्दे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। पोस्ट में उन्होंने आगे कहा, 'इससे भी ज्यादा चिंताजनक राजनाथ सिंह जी, अमित शाह जी और नरेंद्र मोदी जी की चुप्पी है। चीन को रोकने के बजाय, मोदी सरकार इस खबर को दबाने के लिए मीडिया पर दबाव डाल रही है।'

राहुल गांधी यहीं नहीं रुके; उन्होंने गलवान झड़प के बाद प्रधानमंत्री के बयान का हवाला दिया और कहा, 'देश को गलवान के बाद प्रधानमंत्री का वह बयान आज भी याद है, जिसमें उन्होंने यह कहकर भारत को भारी नुकसान पहुंचाया था कि चीन ने हमारी एक इंच जमीन भी नहीं ली है। आज भी उनकी छवि बचाने का वही अभियान जारी है, और एक प्रधानमंत्री जो देश की सुरक्षा से ज्यादा अपनी झूठी छवि को प्राथमिकता देता है, वह देश के लिए बेहद खतरनाक है।'

मल्लिकार्जुन खरगे ने भी उठाए सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी अरुणाचल प्रदेश के क्षेत्रों में चीन की उपस्थिति की रिपोर्टों पर केंद्र सरकार से सवाल किए। उन्होंने कहा, 'गलवान के बाद, अब अरुणाचल प्रदेश? परेशान करने वाली इन रिपोर्टों से पता चलता है कि चीन हमारे राष्ट्र के अटूट अंग, अरुणाचल प्रदेश के क्षेत्रों में और आगे घुसपैठ करने का प्रयास कर रहा है। इस पर मोदी सरकार से तत्काल जवाब की आवश्यकता है।'

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग: विदेश मंत्रालय

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी का यह बयान चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नाम बदलने और उस पर विदेश मंत्रालय की हालिया प्रतिक्रिया के बाद आया है। उस वक्त भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन को दो टूक जवाब देते हुए दोहराया था कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अटूट और अभिन्न अंग है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग