14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Punjab Video: गोद में मासूम बच्चा, सामने मंदिर और फिर भी नहीं आया रहम, महिला को चप्पल से पीटा, मारी लात

Kapurthala Temple Assault: कपूरथला में मंदिर के बाहर बच्चे को गोद में लिए बैठी महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification
Kapurthala Temple Assault

महिला से बहस करता युवक। फोटो (X- @gharkekalesh)

कपूरथला। पंजाब के कपूरथला में एक मंदिर के बाहर बच्चे को गोद में लेकर बैठी महिला से चप्पल से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना माता भद्रकाली मंदिर के बाहर की है। पुलिस के अनुसार महिला मंदिर के गेट के बाहर बैठी थी। इसी दौरान मंदिर के सामने सामान की दुकान चलाने वाला पवन शर्मा उससे किसी बात को लेकर बहस करने लगा।

आरोपी की तलाश जारी

वीडियो में पवन शर्मा महिला को चप्पल से मारते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान कुछ लोग बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने महिला को लात मारी। महिला उस समय अपने बच्चे को गोद में लिए हुए थी। कपूरथला के डीएसपी शीतल सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना के बाद महिला भी वहां से चली गई और अभी उसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मंदिर समिति की मदद से महिला को तलाश कर रही है। कपूरथला सिटी थाने में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 115 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई

वहीं महिला से मारपीट के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। एक तरफ लोगों ने महिला के साथ मारपीट को गलत बताते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, वहीं कुछ यूजर्स ने घटना की पूरी सच्चाई सामने रखने की बात कही। महिला के पक्ष में कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि ऐसा करने वाले व्यक्ति को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने कहा कि ऐसे लोग सिर्फ गरीबों पर ही अपनी ताकत दिखा सकते हैं। एक यूजर ने लिखा कि आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ महिला को भी उसे जवाब देने का मौका मिलना चाहिए, क्योंकि गरीब के लिए न्याय कहां है। कुछ यूजर्स ने लिखा कि किसी को इस तरह अपमानित करने का अधिकार नहीं है। एक अन्य टिप्पणी में कहा गया कि आरोपी को जेल में होना चाहिए, लेकिन शायद उसके खिलाफ ऐसी कार्रवाई नहीं होगी।

कुछ यूजर्स ने आरोपी का पक्ष भी रखा

दूसरी ओर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो को पूरी घटना का केवल एक हिस्सा बताया। एक यूजर ने दावा किया कि महिला ने आरोपी से पैसे मांगे थे। पैसे देने से मना करने के बाद आरोपी वहां से जाने लगा तो महिला ने कथित तौर पर उसे गालियां दीं और उसके बच्चे की मौत की बात कही। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि महिला ने जरूर कुछ ऐसा कहा या किया होगा, जिससे युवक भड़क गया। कुछ लोगों ने मंदिरों के प्रवेश द्वार के पास बैठने वाले भिखारियों को हटाने की व्यवस्था किए जाने की बात भी कही।