13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुखबीर सिंह बादल पर हमले से गरमाई राजनीति, पंजाब बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने साधा आप सरकार पर निशाना

BJP attack on AAP Punjab law and order: सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में हुए हमले के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आप (AAP) सरकार पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए महाराष्ट्र की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
2 min read
Google source verification
BJP attack on AAP Punjab law and order

सुखबीर सिंह बादल पर हमले से गरमाई राजनीति, फोटो सोर्स- ANI

Kewal Singh Dhillon on Sukhbir Badal attack; महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारे में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमले पर अब राजनीति तेज हो गई है। पंजाब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस घटना की गहन जांच कराई जाएगी और दोषियों को कड़ा सबक सिखाया जाएगा।

बता दें कि न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि किसी को भी किसी पर हमला करने का कोई अधिकार नहीं है। उधर, घटना के तुरंत बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक (SP) से रिपोर्ट तलब की और हमले के पीछे की मंशा की विस्तृत जांच के आदेश दिए। हमलावर की पहचान एक निहंग सिख के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

पंजाब की आप सरकार पर ढिल्लों का तीखा हमला

पंजाब की कानून-व्यवस्था से तुलना करते हुए ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि 'पंजाब में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। वहां रोज ऐसी घटनाएं होती हैं, लेकिन महाराष्ट्र में ऐसा नहीं है। महाराष्ट्र में कानून का राज है। जिसने भी यह गलती की है, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।' इसके साथ ही ढिल्लों ने पंजाब सरकार के आर्थिक प्रबंधन पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि पिछले साढ़े चार सालों में आप सरकार ने राज्य को भारी कर्ज के बोझ तले दबा दिया है।

'Z+ सुरक्षा' पर उठे सवाल: अकाली दल का हमला

अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव तलवार ने भी हमले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे केवल सुखबीर बादल पर नहीं, बल्कि 'पंजाब की एकता और अखंडता पर हमला' करार दिया। संजीव ने वीआईपी सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'Z+ सुरक्षा' कवर में रहने के बावजूद नांदेड़ में हमलावर का सुखबीर बादल के इतने करीब पहुंच जाना सुरक्षा तंत्र की बड़ी नाकामी है।

दूसरी बार हुआ जानलेवा हमला

उल्लेखनीय है कि सुखबीर सिंह बादल पर बीते वर्षों में यह दूसरा हमला है। इससे पहले दिसंबर 2024 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में धार्मिक सेवा के दौरान उन पर नारायण सिंह चौरा नामक व्यक्ति ने गोली चलाने की कोशिश की थी, जिसे सेवादारों और पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया था। ताजा हमले में सुखबीर बादल के हाथ में चोट आई है और नांदेड़ के निजी अस्पताल में इलाज के बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।