2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी ने जेन जी स्टाइल में किया फ्रेंडशिप डे विश, फिंगर हार्ट बनाते हुए कहा- इसका मतलब अभी पता चला

राहुल गांधी ने फ्रेंडशिप डे पर कोरियन फिंगर हार्ट इमोजी बनाते हुए जेन जी स्टाइल में लोगों को बधाई दी। बोले- हर दिन कुछ नया सीखता हूं, जानें पूरी खबर...
2 min read
Google source verification
Congress leader Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो- राहुल गांधी इंस्टाग्राम अकाउंट)

Rahul Gandhi finger heart: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज फ्रेंडशिप डे के मौके पर लोगों को जेन जी स्टाइल में बधाई दी। उन्होंने कोरियन स्टाइल में फिंगर हार्ट बनाते हुए इमोजी का इस्तेमाल किया। उन्होंने हंसते हुए कहा कि इस इमोजी का मतलब भी उन्हें अभी अभी पता चला है।

मैं हर दिन कुछ नया सिखता हूं: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मैं अभी भी एक स्टूडेंट हूं, हर दिन कुछ नया सीख रहा हूं। आज का सबक- आज फ्रेंडशिप डे है और यह 'फिंगर इमोजी' एक दिल है। सभी को फ्रेंडशिप डे की बधाई। ढेर सारा प्यार!

लगातार युवाओं से जुड़ने की कोशिश कर रहे

राहुल गांधी बीते कुछ दिनों से छात्रों व युवाओं के मुद्दे पर लोगों से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस नेता सोशल मीडिया, अनौपचारिक बातचीत और युवाओं पर केंद्रित कैंपेन कर रहे हैं। छात्र आंदोलन के बाद से वह पेपर लीक व बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार पर हमलावर हैं। उन्होंने अपने कई भाषणों में सोशल मीडिया पोस्ट में जेन-जी का जिक्र किया है। उन्होंने भारत व विदेश में छात्रों से बातचीत की है।

युवा करेंगे संविधान की रक्षा

उन्होंने सोशल मीडिया पर चुनावी मुद्दों को लेकर सीधे 'जेन-जी' से अपील की और कहा कि युवा संविधान की रक्षा करेंगे, लोकतंत्र को बचाएंगे और वोट की चोरी रोकेंगे। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि 'ज़िंदगी में कुछ भी सीधा-सरल नहीं होता' और उन्हें लचीला बने रहने और डटे रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

क्या है फिंगर हार्ट इमोजी

'फिंगर हार्ट' एक लोकप्रिय जेस्चर है जो दक्षिण कोरिया से शुरू हुआ और K-पॉप, K-ड्रामा और सोशल मीडिया के जरिए ग्लोबल इंटरनेट ट्रेंड बन गया। यह अंगूठे और तर्जनी उंगली (index finger) को क्रॉस करके एक छोटे से दिल जैसा आकार बनाकर किया जाता है। इस जेस्चर का इस्तेमाल प्यार, आभार, दोस्ती या तारीफ जाहिर करने के लिए बड़े पैमाने पर किया जाता है और यह इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और X जैसे प्लेटफॉर्म पर 'जेन-जी' यूज़र्स के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। फ्रेंडशिप डे पर राहुल गांधी का इस सिंबल का इस्तेमाल कांग्रेस नेता की एक और कोशिश है ताकि वे युवा इंटरनेट यूजर्स के जाने-पहचाने अंदाज़ में उनसे बातचीत कर सकें।