
Rahul Gandhi inflation warning India
Rahul Gandhi inflation warning India: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश में बढ़ती महंगाई को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महंगाई का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ेगा और आपकी थाली महंगी होने वाली है। राहुल गांधी ने दावा किया कि कई आर्थिक संकेत आने वाले समय में कीमतों में बढ़ोतरी की ओर इशारा कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने अपने बयान में कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये का कमजोर होना और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में बढ़ोतरी महंगाई के साफ संकेत हैं। उनके मुताबिक, सरकार इन संकेतों को सामान्य बताने की कोशिश कर रही है, लेकिन इसका असर जल्द ही आम लोगों पर दिखेगा।
राहुल गांधी ने कहा कि आने वाले समय में चार प्रमुख क्षेत्रों में इसका असर देखने को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इन सभी कारकों का सीधा असर हर परिवार के खर्च पर पड़ेगा।
राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है। उनका कहना है कि इससे महंगाई और बढ़ेगी तथा आम लोगों की आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा।
कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के पास न तो स्पष्ट दिशा है और न ही कोई ठोस रणनीति। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल बयानबाजी कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत आम लोगों के लिए कठिन होती जा रही है।
राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि असली मुद्दा यह नहीं है कि सरकार क्या कह रही है या वह आंकड़ों को कैसे पेश कर रही है, बल्कि यह है कि आम आदमी की थाली में आखिर क्या बच रहा है। उन्होंने इशारा किया कि बढ़ती महंगाई के बीच आम परिवारों के लिए रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करना लगातार मुश्किल होता जा रहा है, और इसका सीधा असर उनकी जीवनशैली और बचत पर पड़ रहा है।
Published on:
21 Mar 2026 08:45 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
