6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM Modi की अमरीका यात्रा से पहले न्यूयॉर्क में रैली संबोधित करेंगे Rahul Gandhi, ये है उनका कार्यक्रम

Rahul Gandhi US Tour: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 10 दिनों के लिए अमरीका दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान राहुल न्यूयॉर्क मैडिसन स्क्वायर गार्डन में प्रवासी भारतीयों के साथ रैली भी करेंगे। राहुल गांधी के अमरीका जाने के तुरंत बाद PM मोदी भी अमरीका जाने वाले हैं। राहुल गांधी 10 दिन अमरीका में क्या करेंगे आइए जानते हैं...  

2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi

कर्नाटक जीत के बाद अब अमरीका जाएंगे राहुल गांधी

Rahul Gandhi USTour: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलवाने के बाद कांग्रेस नेता और वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी 31 मई को 10 दिनों के लिए अमरीका जाने की तैयारी में हैं। इस दौरान राहुल गांधी 4 जून को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में लगभग 5,000 प्रवासी भारतीयों की रैली को संबोधित करेंगे, बता दें कि, राहुल गांधी के यात्रा के बाद मोदी भी अमरीका जाने वाले हैं। इसके अलावा राहुल गांधी वाशिंगटन और कैलिफोर्निया के पैनल डिस्कशन में हिस्सा लेंगे। साथ ही स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में बतौर स्पीकर लोगों के बीच उनके उपस्थित होने की भी उम्मीद जताई जा रही है। वह अपनी यात्रा के दौरान अमरीका में राजनेताओं और बिजनेसमैन से भी मुलाकात करेंगे। बता दें की राहुल गांधी जब भारत जोड़ो यात्रा के बाद ब्रिटेन गए थे। उस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा बयान दिया था, जिसपर जमकर बवाल मचा था। अब राहुल अमरीका जाने वाले हैं, यहां वो किस तरह का बयान देते हैं इस पर पुरे देश की निगाहें होंगी।


पीएम मोदी भी जांएगे अमरीका

इस बीच पीएम मोदी 22 जून को राजकीय यात्रा के लिए अमरीका जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने पिछले हफ्ते एक बयान में बताया कि अमेरिका में पीएम मोदी की मेजबानी राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे। पीएम मोदी के लिए व्हाइट हाउस में डिनर का भी आयोजन किया जाएगा।

बता दें कि, मार्च 2023 लंदन दौरे पर गए राहुल गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में केंद्र सरकार और भारतीय लोकतंत्र की आलोचना करने के बाद सुर्खियों में आए थे। उन्होंने लंदन में कहा था- "सभी को पता है और यह न्यूज में भी है कि भारतीय लोकतंत्र दबाव में है और उस पर हमले किए जा रहे हैं। मैं विपक्ष का नेता हूं। हम उस जगह को नेविगेट कर रहे हैं।"

राहुल के इस बयान पर संसद में भी काफी हंगामा हुआ था। अब अमरीका में राहुल जो भी बोलेंगे मिडिया उनके हर एक शब्द को तौलेगी। उसके बाद मोदी किस तरह का बयान देते हैं, इस पर दुनिया भर की निगाहें टिकी होगी। राहुल गांधी के बयानों के बाद भाजपा के नेताओं ने कहा था की आपकी वजह से देश की छवि धूमिल हुई है, आपको देश से माफ़ी मांगनी चाहिए।

संसद के बजट सत्र के दौरान जहां भाजपा राहुल गांधी से माफीनामें की मांग कर रहे थे, तो वहीं कांग्रेस अदाणी समूह की कंपनियों पर संदिग्ध वित्तीय लेनदेन का आरोप लगाते हुए एक जेपीसी की गठन की मांग करने लगे। बता दें कि राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी। 11 अप्रैल को राहुल को मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें संसद सदस्य के रूप में आयोग्य घोषित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: नीतीश को डुबाने पर आमादा जीतन राम मांझी, जानें क्यों?
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में फिर होगा खेला? अजित के बयान- 'शिंदे सरकार पर नहीं कोई खतरा' के क्या हैं मायने?