10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘राहुल नाम मेरा, रिकार्ड बदनाम मेरा’ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने वीडियो के जरिए राहुल गांधी पर साधा निशाना

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधा है, लेकिन इस बार उन्होंने एक वीडियो के जरिए राहुल गांधी पर निशाना साधा है। इससे पहले हिमंत बिस्वा सरमा ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर निशाना साधा था।

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Sep 09, 2022

rahul-naam-mera-record-badnaam-mera-assam-chief-minister-himanta-biswa-sarma-targets-rahul-gandhi-through-video.jpg

'Rahul Naam Mera, Record Badnaam Mera' Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma targets Rahul Gandhi through video

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बार फिर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है, जिसके लिए उन्होंने एक वीडियो और गाने का सहारा लिया है। वीडियो में गाने के जरिए कहा गया है कि "राहुल नाम मेरा, रिकार्ड बदनाम मेरा..! इसमें राहुल गांधी पर निशाना साधने के लिए आलू, सोना, इलेक्शन, पार्टी में कंफ्यूजन, भारत जोड़ो यात्रा, हिंदुत्व पर वार सहित कई अन्य बातों का जिक्र किया गया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को लेकर निशाना साधा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत तो पहले ही एकजुट है। इसलिए कांग्रेस को अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' का अभियान पाकिस्तान में शुरू करना चाहिए, जिस पर कांग्रेस की ओर से कई नेताओं ने हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा था।


इससे पहले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर निशाना साधते हुए इसे पाकिस्तान से शुरू करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी को यह यात्रा पाकिस्तान में करनी चाहिए क्योंकि भारत एकजुट है। इसके साथ ही उन्होंने इसे सदी की कॉमेडी बताया था, जिसका जबाब देते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मैं असम के CM को गंभीरता से नहीं लेता, क्योंकि वह 20-25 साल कांग्रेस में रहने के बाद उन्हें हर दिन भाजपा में अपनी वफादारी साबित करनी होती है। वो हाल ही में भाजपा में आए हैं, इसलिए उन्हें हर दिन अपमानजनक बयान देना पड़ता है। इसके साथ ही कई अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी हिमंत बिस्वा सरमा के बयान को लेकर उन पर निशाना साधा था।

यह भी पढ़ें: नए-नए मुल्ला हैं हिमंत बिस्वा सरमा, नया मुल्ला प्याज ज्यादा खाता है, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने असम के मुख्यमंत्री पर साधा निशाना


भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष बनने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मिला जुला जवाब दिया। राहुल गांधी ने कहा कि 'मैंने तय कर लिया है कि मुझे क्या करना है। कोई भ्रम नहीं है।'

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी दोबारा बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष?