राहुल गांधी तमिलनाडु में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि, 'मैंने तय कर लिया है कि मुझे क्या करना है। कोई भ्रम नहीं है।'
केंद्र सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने इस दौरान एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, बीजेपी ने इस देश के सभी संस्थानों को अपने नियंत्रण में ले लिया है और उनके माध्यम से दबाव डाल रही है।