6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी के बयान से कांग्रेस का फिर छीछालेदर, बोले- पहले 22 रुपए लीटर था आटा, अब 40 रुपए लीटर

Rahul Gandhi Funny Statement: महंगाई, बरोजगारी और जीएसटी के खिलाफ आज दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया। इस रैली के दौरान राहुल गांधी ने एक ऐसा बयान दिया कि अब कांग्रेस का छीछालेदर हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 4 Sep 2022, 7:47 PM IST

rahul_gandhi_hallo_bol.jpg

Congress MP Rahul Gandhi Talks About Price Rise says Atta in litre Trolled

Rahul Gandhi Funny Statement: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के बयानों को लेकर पहले ही कांग्रेस को असहज स्थिति का सामना करना पड़ा है। आज फिर राहुल गांधी ने एक ऐसा बयान दिया जिसके कारण न केवल उनका बल्कि कांग्रेस का छीछालेदर हो रहा है। दरअसल दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के हल्ला बोल रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी की जुबान फिसल गई।

दरअसल हल्ला बोल रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आटा की कीमत लीटर में बताई। राहुल गांधी के बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इस हल्ला बोल रैली के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर बेरोजगारी और महंगाई पर खूब खरी-खोटी सुनाई।

इसी भाषण के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि पहले आटा 22 रुपए लीटर था, अब 50 रुपए लीटर है। महंगाई का आंकड़ा देते हुए राहुल गांधी के आटा को लेकर दिए गए बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को लेकर राहुल गांधी को ट्रोल किया जा रहा है। बीजेपी ने भी उनपर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने कहा कि यूपीए सरकार के वक्त आटा 22 रुपये लीटर था जबकि अब 40 रुपये लीटर है। हालांकि राहुल ने इसके बाद तुरंत अपनी बात को सही किया और आटा को किलोग्राम में बताया। लेकिन सोशल मीडिया के ट्रोल ऑर्मी को राहुल की खिंचाई करने का तबतक मसाला मिल गया।

आटा को 22 रुपए लीटर बताने वाला बयान देने के बाद राहुल गांधी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। बीजेपी प्रवक्ता सांबित पात्रा ने कहा कि आज राहुल गांधी महंगाई के विषय पर बोल रहे थे, उन्होंने आटा भी लीटर में कनवर्ट किया है। वो जानते नहीं हैं कि आलू जमीन के नीचे होता है या ऊपर? वो जानते नहीं हैं कि कि आटा सॉलिड है या लिक्विड? मगर बोलते हर विषय पर हैं।

यह भी पढ़ें - दिल्ली में कांग्रेस की रैली को लेकर बंद किए गए थे ये रास्ते, देखिए रूट मैप