30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश से मचा हाहाकार, 6 राज्यों में बाढ़ का कहर, 28 लोग मरे, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

IMD Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने असम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिछले 48 घंटों में पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में मूसलधार बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 28 लोगों की जान चली गई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Devika Chatraj

Jun 01, 2025

Weather Update

मानसून की शुरुआत से ही पूर्वोत्तर भारत के छह राज्यों में भारी बारिश ने बाढ़ जैसी स्थिति पैदा कर दी है। असम में बारिश के कारण अब तक आठ लोगों की जान जा चुकी है, और 17 जिले बाढ़ व भूस्खलन की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने असम में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर चिंता बढ़ा दी है। मणिपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से 800 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। नेपाल में हो रही बारिश का असर बिहार की नदियों पर भी पड़ रहा है, जहां सीमांचल की तीन नदियां उफान पर हैं। देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश का सिलसिला जारी है।

SDRF की टीम तैनात

गुवाहाटी, असम का सबसे बड़ा शहर, मानसून की भारी बारिश से जलमग्न हो चुका है। सड़कें पानी में डूब गई हैं, और उन पर नावें तैर रही हैं। SDRF के जवान बाढ़ में फंसे लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं।

जनजीवन अस्त व्यस्त

असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने लोगों का जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। असम के श्रीभूमि जिले में कई क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश के कारण जलजमाव की स्थिति बन गई है। सड़कों पर भरा पानी अब लोगों के घरों तक पहुंच गया है।

IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने बांग्लादेश में बने डिप्रेशन के चलते भारी बारिश की चेतावनी दी है। अरुणाचल प्रदेश के निचले सुबनसिरी, पश्चिम कामेंग, पश्चिम सियांग, लोहित और चांगलांग जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

28 लोगों की मौत

पिछले 48 घंटों में पूर्वोत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में मूसलधार बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 28 लोगों की जान चली गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बांग्लादेश के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र को इस भारी बारिश का कारण बताया है, जिसके बाद सभी प्रभावित राज्यों में प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार देर रात नेशनल हाईवे 13 पर भूस्खलन की घटना में सात लोगों की मौत हो गई, जब पूर्वी कामेंग जिले के बाना और सेप्पा के बीच एक वाहन खाई में गिर गया। एक अन्य घटना में लोअर सुबनसिरी जिले में भूस्खलन के कारण दो लोगों की मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें - कुछ जयचंदों ने मेरी पीठ में खंजर घोंपा…मैं झुकने वाला नहीं: पार्टी-परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव ने तोड़ी चुप्पी

Story Loader