6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Punjab में इतनी सीटें जीतेगी बीजेपी, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा दावा

CM Bhajanlal Sharma in Punjab: राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने जालंधर में एक सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।

less than 1 minute read
Google source verification
bhajanlal Sharma Rahul gandi arvind kejriwal

Punjab Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण में पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर 1 जून को वोटिंग होनी है। इसके लिए तमाम पार्टियों ने चुनावी प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा जालंधर पहुंचे। वहां उन्होंने एक प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन को संबोधित किया। इस मौके पर CM भजनलाल ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि पंजाब में हम 8-9 सीटों पर मजबूत हैं और हम जरूर जीतेंगे। साथ ही भजनलाल शर्मा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल बहुत झूठ बोलते हैं। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता।  यहां तक ​​कि उनकी अपनी पार्टी के लोग भी राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेते हैं।

'कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया'

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के अलावा कुछ नहीं किया। 2014 से पहले एक के बाद एक घोटाले होते थे। अरविंद केजरीवाल कांग्रेस और उनके भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने आए थे और अब वे खुद ही  भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। वे कांग्रेस के खिलाफ आए और अब वे दिल्ली और हरियाणा में कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं पंजाब में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में सम्मानित जनों का 'मोदी की गारंटी' पर अटूट विश्वास प्रदर्शित कर रहा है कि प्रदेश के सभी सीटों पर प्रचंड बहुमत के साथ कमल खिल रहा है।