20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूरे उत्तर भारत में शुरु हुई कड़ाके की सर्दी, दिल्ली की सुबह शिमला से ज्यादा ठंडी, जानिए अपने शहर का हाल

Weather Update: उत्तर भारत में अब कड़ाके की सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान पारा 5 डिग्री तक गिर सकता है।

3 min read
Google source verification
  rajasthan delhi ncr severe winter has started all over North India morning in Delhi is colder than Shimla

दिसंबर के दूसरे हफ्ते के अंत में दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी शुरु हो गई है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और हिमाचल के साथ ही जम्मू-कश्मीर में पारा 10 डिर्गी से भी नीचे चला जा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके साथ ही यह इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। वहीं, शिमला का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली के मौसम पर उच्च हिमालयी क्षेत्र की तरफ से आने वाली बर्फीली हवाओं का साफ असर देखने को मिल रहा है। पिछले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, हवा की रफ्तार चार से आठ किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहने की संभावना है। वहीं, बीते दिन सफदरजंग में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ऊपर है। यहां आर्द्रता का स्तर 100 से 33 फीसदी तक रहा।

राजस्थान में अभी और गिरेगा पारा

राजस्थान का मौसम लगातार बदल रहा है। राजस्थान के अधिकांश जिलों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा। जिस वजह से ठंड लगातार बढ़ेगी। कई जिलों में ठंड कहर बरपा रही है। राजस्थान के इन जिलों में बर्फ जमी हुई देखने का मिल जा रही है। वैसे मौसम विज्ञानियों का मानना है कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 16 दिसंबर को सूबे के कुछ जिलों में आंशिक बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है। पर बारिश नहीं होगी। वहीं 17 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार 23-24 दिसंबर के दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ से की वजह से कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।

कश्मीर में पारा 3.5 डिग्री से नीचे

कश्मीर में पारा शून्य से 3.5 डिग्री नीचे पहुंचा राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में गुरुवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। बुधवार को यहां का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम की सबसे ठंडी रात थी। वहीं, पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे और बारामूला जिले के प्रसिद्ध रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.8 डिग्री, कोकेरनाग शहर में शून्य से नीचे 1.9 और कुपवाड़ा में शून्य से नीचे 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में पारा कहीं सामान्य से कम कहीं ज्यादा

फरीदाबाद में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम आठ डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं, अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश में कोहरे के कारण परेशानी

उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन सर्दी बढ़ रही है। इसकी वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज हो रही है। सुबह के समय कई इलाकों में घने कोहरे के कारण लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इसके बाद तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। इसके साथ ही 16 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका प्रभाव हिमालयी क्षेत्रों में होगा। ऐसे में पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना है, जिसके बाद मैदानी इलाकों में ठंड और बढ़ जाएगी।

उत्तराखंड में पांच दिन तक कड़ाके की ठंड

उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में पांच दिन कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। देहरादून में रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, पंतनगर में सुबह कोहरा रहने के आसार हैं। फिलहाल राज्य में अगले हफ्ते भी बारिश का पूर्वानुमान नहीं है।

हिमाचल में कई जिलों के लिए परामर्श जारी

हिमाचल के ऊना सहित कई जिलों में बढ़ती ठंड के मद्देनजर परामर्श जारी किया है। घटते तापमान को देखते हुए ठंडी हवाएं, शीतलहर एवं घना कोहरा पड़ने के आसार हैं। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सेहत के प्रति सतर्क रहने और वाहन चलाने के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।

ये भी पढ़ें: नीतीश की वाराणसी रैली रद्द होने पर भाजपा का तंज, कहा- उन्हें वहां वार्ड पार्षद जितने भी वोट नहीं मिलेंगे