7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Elections 2024: ‘PoK हमारा था, है और रहेगा’, राजनाथ सिंह ने चीन और पाकिस्तान को दी वॉर्निंग

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जिंदगी में दोस्त बदल सकते हैं लेकिन पड़ोसी नहीं। पीओके (PoK) हमारा था, है और रहेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akash Sharma

•

Updated: 11 Apr 2024, 2:31 PM IST

Rajnath Singh gave warning to China and Pakistan

राजनाथ सिंह ने चीन और पाकिस्तान को दी वॉर्निंग

Rajnath Singh: देश में चुनाव का माहौल चल रहा है ऐसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान को लेकर कहा कि भारत पर बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। रक्षा मंत्री ने चीन को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि पीएम मोदी के सत्ता में रहते हुए देश की जमीन पर एक इंच भी कब्जा नहीं कर सकता। साथ ही पाकिस्तान को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

पाकिस्तान की मदद को भारत तैयार है- राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने कहा कि जिंदगी में दोस्त बदल सकते हैं लेकिन पड़ोसी नहीं। पीओके (PoK) हमारा था, है और रहेगा। अगर पाकिस्तान को लगता है कि वह आतंकवाद को काबू कर पाने में असमर्थ है, तो भारत सहयोग करने को तैयार है। पाकिस्तान को आतंकवाद का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

‘हम चीन के एरिया का नाम बदल दें तो क्या वह हमारा हो जाएगा',

अरुणाचल प्रदेश के नामसाई इलाके में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं चीन से पूछना चाहता हूं कि अगर हम पड़ोसी देश के विभिन्न राज्यों के नाम बदल देंगे, तो क्या वे हमारे क्षेत्र के हिस्से हो जाएंगे? ऐसी ही गतिविधियों के कारण संबंध खराब हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: ‘मोदी सरकार कई गुना मजबूत, अब आतंकियों को घर घुसकर मारा जाता है', ऋषिकेश में गरजे पीएम मोदी