19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्यसभा की बदलेगी तस्वीर? 37 सीटों का चुनाव बदलेगा पूरा समीकरण, समझें गणित

Rajya Sabha election: महाराष्ट्र की सबसे ज्यादा 7 सीटों पर चुनाव होंगे। इन सात सीटों में से बीजेपी और शरद पवार की पार्टी के पास 2-2 राज्यसभा सीटें हैं। इसके अलावा कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और आरपीआई के पास 1-1 सीटें हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Feb 19, 2026

Rajya Sabha elections

राज्यसभा की 37 सीटों पर होगा मतदान (Photo-IANS)

Rajya Sabha Election 2026: चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इन सीटों पर 16 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। ये सीटें 2 अप्रैल और 9 अप्रैल को खाली हो रही हैं। राज्यसभा में NDA की सीटें बढ़ेंगी तो इंडिया गठबंधन की सीटों में कमी होगी। इसके बाद भी कांग्रेस की सीटों में इजाफा हो सकता है?

किस राज्य की कितनी सीटें

बता दें कि महाराष्ट्र की सबसे ज्यादा 7 सीटों पर चुनाव होंगे। इन सात सीटों में से बीजेपी और शरद पवार की पार्टी के पास 2-2 राज्यसभा सीटें हैं। इसके अलावा कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और आरपीआई के पास 1-1 सीटें हैं। 

तमिलनाडु की 6 सीटों पर चुनाव होंगे, जिनमें से 4 सीटें डीएमके के पास हैं। इसके अलावा, TMC और AIADMK के पास 1-1 सीट है।

बिहार की 5 सीटों पर मतदान होगा, जिसमें से जेडीयू और राजद के पास 2-2 और आरएलएम के पास एक सीट है। इसके अलावा बंगाल की भी पांच सीटों पर चुनाव होगा, जिनमें से चार सीटें टीएमसी के पास और एक सीट सीपीआई (एम) के पास है। 

ओडिशा की चार सीटों में से बीजेपी और बीजेडी के पास 2-2 सीटें हैं। वहीं असम की तीनों सीटों में से बीजेपी ने दो सीटों पर कब्जा किया हुआ है और एक सीट असम गढ़ परिषद के पास है। 

तेलंगाना की दो सीटों पर मतदान होगा। कांग्रेस के पास एक और बीआरएस के पास भी एक सीट है। वहीं हरियाणा की दोनों सीटें बीजेपी के पास हैं। छत्तीसगढ़ की दोनों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर बीजेपी का कब्जा है। 

एनडीए को बढ़त मिलने के आसार

बता दें कि हाल के विधानसभा चुनावों में महाराष्ट्र, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत मिला है। ऐसे में इन राज्यों में एनडीए की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। अनुमान है कि इन चुनावों के बाद भाजपा की राज्यसभा में सीटें 15 से 18 तक बढ़ सकती हैं।

कांग्रेस को हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा से कुल 4 सीटें मिल सकती हैं।

राज्यवार संभावित तस्वीर

  • बिहार में कम विधायकों के कारण राष्ट्रीय जनता दल अपनी दोनों सीटें गंवा सकता है।
  • महाराष्ट्र में सत्ताधारी गठबंधन 7 में से 6 सीट जीत सकता है
  • तमिलनाडु में डीएमके को 4 सीटें, जबकि AIADMK को 1 सीट मिलने की संभावना है
  • असम में भाजपा तीनों सीटें जीत सकती है।
  • पश्चिम बंगाल में टीएमसी को 4 और भाजपा को 1 सीट मिल सकती है

क्या है राज्यसभा का गणित?

राज्यसभा में मौजूदा स्थिति की बात करें तो फिलहाल 245 में NDA के कुल 133 सांसद हैं। वहीं विपक्षी गुट INDIA के 79 सांसद हैं, जिनमें से भाजपा के 103, कांग्रेस के 27, तृणमूल कांग्रेस के 12, आम आदमी पार्टी के 10, डीएमके के 10, Biju Janata Dal के 7, YSR Congress Party के 5, राजद के 5 और बाकी अन्य दल से हैं। 

2026 तक और भी बदलाव

साल 2026 के अंत तक कुल 72 से 75 सीटें खाली होने वाली हैं, जिनमें ये 37 सीटें भी शामिल हैं। ऐसे में आने वाले समय में राज्यसभा का शक्ति संतुलन और बदल सकता है।