
Chandrayaan-3 Mission Soft-landing LIVE
Chandrayaan-3 anding ISRO india Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो का चंद्रयान-3 इतिहास रचने को तैयार है। आज यानी बुधवार शाम 5 बजकर 44 मिनट पर यह चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। 40 दिनों की लंबी यात्रा के बाद चंद्रयान-3 का लैंडर चंद्रमा की सतह पर इतिहास रचने को तैयार है। लैंडर विक्रम चांद की सतह पर उतरने के बाद अपना काम शुरू कर देगा। भारत के मून मिशन को अंतिम 17 मिनट में प्रवेश करना होगा। ये वो वक्त होगा, जब चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग होगी। लैंडिंग होने के साथ ही विक्रम लैंडर से रैंप के जरिए 6 पहियों वाला प्रज्ञान रोवर बाहर आएगा।
एक-दूसरे की फोटो खींचेंगे विक्रम लैंडर और प्रज्ञान
सॉफ्ट लैंडिंग के बाद विक्रम चालू होगा। इसके बाद कम्युनिकेट करेगा। इसके तुरंत बाद रैंप खुलेगा। इसमें से प्रज्ञान रोवर रैंप से चांद की सतह उतरेगा। विक्रम लैंडर प्रज्ञान की फोटो खींचेगा। इसके बाद प्रज्ञान विक्रम की फोटो खीचकर पृथ्वी पर भेजा जाएगा। यानी दोनों एक दूसरे की तस्वीरे क्लिक करेंगे।
ये चार पेलोड्स खोलेंगे चांद का राज
चंद्रमा पर लैंडिंग के बाद विक्रम लैंडर में लगे चार पेलोड्स काम करना शुरू कर देंगे। इनमें रेडियो एनाटॉमी ऑफ मून बाउंड हाइपरसेंसिटिव आयनोस्फीयर एंड एटमॉस्फियर यानी रंभा (RAMBHA) चांद की सतह पर सूरज से आने वाले प्लाज्मा कणों के घनत्व, मात्रा और बदलाव की जांच करेगा। इसके अलावा चास्टे चांद की सतह की गर्मी यानी तापमान की जांच करेगा। जबकि इल्सा लैंडिंग साइट के आसपास भूकंपीय गतिविधियों की जांच करेगा।
यह भी पढ़ें- Chandrayaan 3: आज शाम को चांद पर उतरेगा चंद्रयान-3, जानिए कैसे और कहां देखें लाइव
यह भी पढ़ें- Chandrayaan 3: जब NASA ने ISRO से मांगी माफी, भारत आकर मिशन मून के MoU पर किए थे साइन
Published on:
23 Aug 2023 02:01 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
