15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब कच्चा तेल 24 डॉलर प्रति बैरल सस्ता हुआ, तो भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों नहीं घटे? कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पेट्रोल-डीजल, LPG और CNG की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कहा, क्रूड ऑयल सस्ता होने के बावजूद जनता को राहत नहीं मिल रही।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Jun 15, 2026

Randeep Surjewala on Petrol Diesel Prices

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला (फाइल फोटो - आईएएनएस)

Randeep Surjewala on Petrol Diesel Prices: कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पेट्रोल-डीजल, एलपीजी और सीएनजी की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। बेंगलुरु में उन्होंने कहा कि पिछले दो महीनों में पेट्रोल और डीजल के दाम 8 रुपये बढ़ाए गए हैं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1000 रुपये के करीब पहुंच गई है और सीएनजी भी 10 रुपये महंगी हुई है। सुरजेवाला ने सवाल उठाया कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 24 डॉलर प्रति बैरल तक घट चुकी हैं, तो भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों नहीं कम किए जा रहे।

ईंधन की बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरा

सुरजेवाला कहा कि लगातार बढ़ रही ईंधन की कीमतों का असर आम लोगों के साथ-साथ किसानों, ट्रांसपोर्टरों और छोटे-मध्यम उद्योगों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस से लेकर सीएनजी तक की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1000 रुपये के करीब पहुंच चुकी है, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर 3075 रुपये तक बिक रहा है। उन्होंने कहा कि सीएनजी की कीमत में भी हाल के समय में 10 रुपये तक की वृद्धि हुई है।

क्रूड ऑयल सस्ता, फिर राहत क्यों नहीं?

सुरजेवाला ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है। उनके मुताबिक, क्रूड ऑयल 24 डॉलर प्रति बैरल तक सस्ता हो चुका है। ऐसे में सरकार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी कर आम जनता को राहत देनी चाहिए थी।

उन्होंने सवाल किया कि जब वैश्विक बाजार में तेल सस्ता हो रहा है तो भारत में लोगों को अभी भी 100 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा कीमत पर पेट्रोल और डीजल क्यों खरीदना पड़ रहा है।

पेट्रोल 25 रुपये तक सस्ता हो सकता है

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि यदि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की मौजूदा दरों के हिसाब से समायोजित किया जाए तो पेट्रोल की कीमत 25 रुपये प्रति लीटर तक कम हो सकती है। वहीं डीजल 15 से 20 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो सकता है।

उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में आई गिरावट का लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। ईंधन की कीमतों को लेकर कांग्रेस लंबे समय से केंद्र सरकार को घेरती रही है। एक बार फिर सुरजेवाला का बयान आया है।