8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया का विवादों से रहा है गहरा नाता, पहले पिता और अब पत्नी ने लगाया घर…

Gautam Singhania seprated with his Wife: गौतम सिंघानिया ने अपनी पत्नी नवाज मोदी से अलग होने की घोषणा कर दी है। उनका का विवादों से गहरा नाता रहा है। उनके पिता विजयपत सिंघानिया से उनकी लड़ाई की भी दुनिया गवाह बन चुकी है। यहां पढ़िए उनकी पूरी कहानी।

4 min read
Google source verification
gautam_singhania_and_his_wife_nawaz_modi.jpg

Who is the wife of Gautam Singhania: कपड़े बनाने वाली मशहूर कंपनी रेमंड (Raymond) के मालिक गौतम सिंघानिया ने सोमवार को अपनी पत्नी नवाज मोदी (Nawaz Modi) से अलग होने की घोषणा कर दी। अचानक क्या हुआ कि 32 साल से शादीशुदा गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी नवाज मोदी अलग हो गए? यह बताया जाता है कि दोनों ने शादी से पहले करीब 8 साल अफेयर चलाया और फिर शादी की थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। फिर क्या हुआ कि 58 साल के सिंघानिया ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट लिखकर बताया कि वह और उनकी पत्नी ने अलग-अलग रास्ते पर चलने का फैसला किया है। यह दीपावली पहले जैसी नहीं होने वाली है। मेरा यह मानना है कि नवाज और मैं यहां से अलग-अलग रास्ते अपनाएंगे। गौतम सिंघानिया का विवादों से गहरा नाता रहा है। उनके पिता विजयपत सिंघानिया से उनकी लड़ाई की भी दुनिया गवाह बन चुकी है। आइए जानते हैं विवादों से चोली और दामन का रिश्ता निभाने वाले गौतम सिंघानिया की क्या है कहानी?

दोनों के बीच कहां से शुरू हुआ विवाद

गौतम सिंघानिया ने ठाणे स्थित अपने फार्म हाउस जेके ग्राम में एक पार्टी रखी थी। पत्नी नवाज मोदी ने यह दावा किया है कि दीवाली पार्टी में उसे बुलाया गया था लेकिन जब वह पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंची तो उन्हें वहां घुसने से रोक दिया गया। नवाज ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। उनकी यह पोस्ट वायरल हो रही है। उस वीडियो में वह यह कहती हुई सुनी जा सकती हैं कि वह जेके ग्राम के बाहर खड़ी थी लेकिन उन्हें अंदर जाने की इजाजत तक नहीं मिली।

मैं नवाज से अलग हो रहा हूं...

दोनों के बीच अलगाव की कहानी खुद गौतम सिंघानिया ने ट्विटर पर साझा की है। उन्होंने एक्स पर लिखा है- ‘मैं हाल के दिनों में हुए दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम पर विचार कर रहा हूं। हमारे जीवन के इर्द-गिर्द बहुत सी बेबुनियाद अफवाह फैलाई गई हैं। मैं नवाज से अलग हो रहा हूं लेकिन हम अपने दो अनमोल हीरों- निहारिका और निसा के लिए बेहतर से बेहतर कार्य करते रहेंगे। कृपया इस व्यक्तिगत निर्णय का सम्मान करें और हमें रिश्ते के सभी पहलुओं को सुलझाने दें। इस समय पूरे परिवार के लिए आपकी शुभकामनाएं चाहता हूं।’ आपको बता दूं कि गौतम के पास फरारी, लैंबोर्गिनी, ऑडी सहित कई महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है।

नवाज फिटनेस फ्रीक के बतौर प्रसिद्ध

पहले गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी नवाज मोदी के अलग होने की कहानी के बारे में बात करते हैं। गौतम और नवाज ने 8 साल अफेयर चलाने के बाद करीब 24 साल पहले यानी 1999 में दोनों शादी के बंधन में बंधे। शादी के वक्त गौतम 34 वर्ष और नवाज मोदी 29 साल की थीं। नवाज सॉलिसिटर नादर मोदी की बेटी हैं। उन्होंने कानून की डिग्री ली है। नवाज फिटनेस फ्रीक के रूप में जानी जाती हैं। वह बॉडी आर्ट फिटनेस (Body Art Fitnes) की फाउंडर हैं। नवाज अपने फैशन स्टेटमेंट के लिए मशहूर हैं। वह योग में सिद्धस्त हैं और मोटिवेशनल स्पीकर के बतौर मशहूर हैं। सिंघानिया और नवाज की दो बेटियां- निहारिका और निसा हैं। नवाज के पिता उनकी मां से तब अलग हुए थे जब वह 10 साल की थीं।

पिता को घर से बेदखल करने पर भी गहराया था विवाद

1925 में कपड़े बनाने वाली कंपनी रेमंड की नींव पड़ी थी। आज कंपनी ने भारतीय समाज में ऐसा रूतबा कायम किया लोग कहते थे- बिना रेमंड के सूट के शादियां पूरी नहीं हो सकती। विजयपत सिंघानिया को कंपनी की कमान 1980 में मिली थी। यह सबकुछ विजयपत के विजन और मिहनत का कमाल था कि कंपनी शीर्ष पर पहुंच गई। विजयपत ने 12,000 करोड़ की कंपनी अपने बेटे को सौंप दी लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उन्हें उनका ही बेटा घर से बेदखल कर देगा। विजयपत सिंघानिया ने जेके हाउस के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। यह घर मुंबई की दूसरी सबसे उंची बिल्डिंग के बतौर जानी जाती है। मुकेश और नीता अंबानी की एंटिलिया के बाद यह सबसे महंगी बिल्डिंग भी है। यह 30 मंजिला मकान है और इसमें दो स्विमिंग पूल, एक स्पा और एक हेलीपेड भी है। 16000 स्केवयर फीट में फैले इस घर की कीमत 6 हजार करोड़ रुपये बताई जाती है। एक जमाना था जब रेमंड ग्रुप के मालिक रहे विजयपत सिंघानिया शानदार जेके हाउस में रहते थे लेकिन आज वो मुंबई की सोसायटी में किराए के मकान में रह रहे हैं। विजयपत सिंघानिया ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मालाबार हिल्स में अपने ड्यूपलेक्स घर का पज़ेशन मांगा है।

1986 में प्रीमियम ब्रांड पार्क एवेन्यु लॉन्च किया

विजयपत सिंघानिया ने कंपनी की कमान संभालने के 6 साल बाद यानी 1986 में सिंघानिया ने रेमंड का प्रीमियम ब्रांड पार्क एवेन्यु लॉन्च किया. फैशनेबल कपड़ों की नई रेंज लॉन्च की। 1990 में देश के बाहर ओमान में कंपनी का पहला विदेशी शो रूम खोला। रेमंड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन बनते ही उन्होंने अपने कुशल प्रबंधन से अपने पारिवारिक व्यवसाय को शिखर पर पहुंचा दिया था।

कंपनी की टैगलाइन लोगों की जुबान पर चढ़ गई

विजयपत ने भारतीय समाज की नब्ज टटोल ली थी और यही वजह है कि उन्हें रेमंड कंपनी को भरोसे का ब्रांड बनाने में सफलता मिल पायी। इस कंपनी के बनाए गए कपड़े लंबे समय तक टिकते हैं और उसका रंग भी नहीं उड़ता। raymond the complete man टैगलाइन देश के लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। इस कंपनी के कंबल भी पश्चिम के कई देशों में बहुत भरोसेमंद माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें - Happy Children's day: यहां पढ़िए बच्चों के चाचा जवाहर लाल नेहरू के बचपन की कुछ दिलचस्प कहानियां