3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुकेश अंबानी का मास्टरस्ट्रोक! Jio दे रहा फ्री Google Plan, एयरटेल के 36 करोड़ ग्राहकों को लगा बड़ा झटका

जियो का नया ऑफर: टेलीकॉम मार्केट में एक बार फिर मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने बड़ा धमाका किया है। जियो अब अपने कुछ खास प्लान्स के साथ Free Google One (क्लाउड स्टोरेज) का सब्सक्रिप्शन दे रहा है।

2 min read
Google source verification
Mukesh Ambani

मुकेश अंबानी (IANS)

Jio Free Google One Plan Offer: भारतीय टेलीकॉम मार्केट में मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। जियो ने Google के साथ साझेदारी में अपने अनलिमिटेड 5G प्लान यूजर्स को Google Gemini AI Pro प्लान 18 महीने के लिए पूरी तरह फ्री ऑफर कर रहा है, जिसकी वैल्यू 35,100 रुपये है। यह ऑफर 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी जियो यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जो Rs 349 या उससे ऊपर के अनलिमिटेड 5G प्लान (प्रीपेड या पोस्टपेड) पर एक्टिव हैं।

Jio दे रहा फ्री Google Plan

यह घोषणा पिछले साल अक्टूबर 2025 में हुई थी, जब Google और Reliance Intelligence ने पार्टनरशिप की। शुरुआत में 18-25 साल के यूजर्स को प्राथमिकता दी गई, लेकिन अब यह सभी योग्य जियो ग्राहकों तक विस्तारित हो चुकी है। ऑफर में Gemini के सबसे एडवांस्ड मॉडल जैसे Gemini 3 Pro (या 2.5 Pro), AI से इमेज और वीडियो जेनरेशन (Nano Banana और Veo 3.1 मॉडल्स के साथ), NotebookLM के लिए रिसर्च टूल्स, और 2 TB Google One क्लाउड स्टोरेज (Google Photos, Gmail, Drive और WhatsApp बैकअप के लिए) शामिल हैं।

जानें कैसे करें एक्टिवेट

जियो यूजर्स इस ऑफर को MyJio ऐप के जरिए आसानी से क्लेम कर सकते हैं। ऐप में बैनर दिखेगा, जहां Gmail ID से साइन-अप करके सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट किया जा सकता है। ऑफर की वैधता 18 महीने या 29 अक्टूबर 2026 तक है, जो भी पहले हो। यह भारत में AI को आम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में बड़ा कदम है, जैसा कि मुकेश अंबानी और सुंदर पिचाई ने कहा था कि यह भारत को AI-empowered बनाएगा।

एयरटेल के 36 करोड़ ग्राहकों को बड़ा झटका

दूसरी ओर, प्रतिद्वंद्वी भारती एयरटेल ने अपने 36 करोड़ (360 मिलियन) ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। एयरटेल ने Perplexity Pro (वैल्यू Rs 17,000 प्रति वर्ष) का फ्री सब्सक्रिप्शन चुपचाप बंद कर दिया, जो लिमिटेड टाइम ऑफर था। पहले से एक्टिव यूजर्स एक साल तक इस्तेमाल जारी रख सकते हैं, लेकिन उसके बाद पेड में कन्वर्ट हो जाएगा। अब एयरटेल Adobe Express Premium (वैल्यू Rs 4,000) एक साल फ्री दे रहा है, जिसमें AI क्रेडिट्स, प्रीमियम टेम्प्लेट्स और स्टॉक इमेजेस शामिल हैं, लेकिन Perplexity Pro का AI फोकस जियो के Gemini से कमजोर माना जा रहा है।

Story Loader