
रेणुका चौधरी का ऐलान, बोली- 'शूर्पणखा' बयान पर पीएम मोदी पर दर्ज कराएंगी मानहानि का केस
अब सांसद नहीं रहे राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में सूरत कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई है। अब कांग्रेस ने भी भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला दिया है। कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने पीएम मोदी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराने का ऐलान किया है। कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि, पीएम मोदी ने सदन में अपने संबोधन में उनका अपमान किया था। पीएम मोदी वर्ष 2018 में मेरी तुलना शूर्पणखा से की थी। इसलिए वो उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करेंगी। उन्होंने अपने ट्वीट पर पीएम मोदी का एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी आपत्ति जताई। रेणुका चौधरी ने ट्वीट में आरोप लगाया, एक अभिमानी ने सदन में मेरी तुलना शूर्पणखा से की थी। मैं उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराऊंगी। देखते हैं कि अदालतें कितनी तेजी से काम करती हैं। इस वीडियो में पीएम सदन में बोल रहे हैं, मेरी आपसे प्रार्थना है कि, रेणुका जी को कुछ मत कीजिए। रामायण सीरियल के बाद ऐसी हंसी सुनने का आज सौभाग्य मिला है।
साल 2018 में संसद सत्र में पीएम मोदी बोले थे
साल 2018 में पीएम ने ये बात संसद सत्र के दौरान कही थी। तब पीएम मोदी सदन को संबोधित कर रहे थे। पीएम के भाषण के वक्त कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी के हंसने की आवाज आने पर सभापति ने उन्हें शांत रहने के लिए कहा था। इसके बाद पीएम मोदी ने सभापति को संबोधित करते हुए, ये टिप्पणी की थी।
राहुल गांधी का मामला वर्ष 2019 था
रेणुका चौधरी का यह बयान तब आया है, जब वर्ष 2019 के मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि केस में सूरत की कोर्ट ने राहुल गांधी को 2 साल की सजा और जुर्माना लगाया है।
राहुल गांधी नहीं रहे लोकसभा एमपी
राहुल गांधी को सजा के पीछे की मामला जानें। दरअसल, 2019 लोकसभा चुनाव के लिए कर्नाटक के कोलार में एक रैली में राहुल गांधी ने कहा था कैसे सभी चोरों का उपनाम मोदी है। इसी मामले को लेकर भाजपा विधायक व गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था और गुरुवार को इस मामले में सूरत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने दोषी करार दिया।
Updated on:
24 Mar 2023 04:34 pm
Published on:
24 Mar 2023 04:32 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
