Republic Day 2022 LIVE updates: राजपथ पर दिखी संस्कृति और नारी शक्ति की झलक, 7 राफेल, 17 जगुआर और मिग-29 ने दिखाया जलवा
देश आज 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। इस खास मौके पर दिल्ली के राजपथ पर भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधताओं की झलक नजर आई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राजपथ होने वाले कार्यक्रम में तिरंगा फहराया।
देश आजादी के 75 साल भी पूरे कर रहा है। जिसे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसकी झलक भी जश्न में नजर आई। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में कुछ चीजें पहली बार दिखाई देंगी और कुछ परंपराओं में बदलाव दिखाई दिया।