22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Republic Day 2025: 76 वें गणतंत्र दिवस की परेड में जानें कौनसे रेजिमेंट हुए शामिल

Republic Day 2025: 2025 के गणतंत्र दिवस परेड में विभिन्न रेजिमेंट्स और विंग्स ने भाग लिया। जानें इस वर्ष की परेड में कौनसे प्रमुख रेजिमेंट्स शामिल हुए।

2 min read
Google source verification

Republic Day 2025: देश आज अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देशभर में रिपब्लिक डे के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। राजधानी दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर हर साल की तरह इस बार भी अपनी सैन्य शक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन कर रही है। इस कार्यक्रम में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए है। परेड में इंडोनेशिया का 352 सदस्यीय मार्चिंग और बैंड दस्ता ने भी भाग लिया है। परेड में कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 16 झांकियां और केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और संगठनों की 15 झांकियां प्रदर्शित की जा रही है। क्या आपको पता है इस परेड में कौनसे रेजिमेंट शामिल हुए है।

कर्तव्य पथ पर भव्य परेड

कर्तव्य पथ पर आयोजित इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड का नेतृत्व करने वाले परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार और परेड सेकेंड-इन-कमांड मेजर जनरल सुमित मेहता से सलामी ली। परेड में भारत की विविधता और सैन्य कौशल का शानदार संगम देखने को मिला। सेना, नौसेना और वायुसेना की टुकड़ियों ने अपने अनुशासन और ताकत का प्रदर्शन किया।

राष्ट्र के लिए गौरव का दिन

कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक समृद्धि का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस भव्य आयोजन ने भारत की अखंडता, संप्रभुता और प्रगति का उत्सव मनाया। गणतंत्र दिवस का यह समारोह न केवल देशवासियों में देशभक्ति का संचार करता है, बल्कि विश्व मंच पर भारत की ताकत और संस्कृति का संदेश भी देता है।

ये रेजिमेंट्स हुए शामिल

76वें गणतंत्र दिवस की परेड 26 जनवरी 2025 को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित हुई। इस वर्ष की परेड में विभिन्न प्रमुख रेजिमेंट्स और बलों ने भाग लिया। इनमें भारतीय सेना, भारतीय नौसेना, भारतीय वायुसेना, अर्धसैनिक बलों और राज्य पुलिस बलों के रेजिमेंट्स शामिल थे। कुछ प्रमुख रेजिमेंट्स और बल जो इस परेड में शामिल हुए है।

भारतीय सेना की रेजिमेंट्स

पंजाब रेजिमेंट - यह भारतीय सेना की एक प्रमुख रेजिमेंट है, जो परेड में शामिल हुई।

राजपूत रेजिमेंट - यह रेजिमेंट भी भारतीय सेना की एक महत्वपूर्ण यूनिट है और परेड में हिस्सा लिया।

सिख लाइट इंफेंट्री - इस रेजिमेंट के सैनिक भी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बने।

जाट रेजिमेंट - यह रेजिमेंट भी इस साल के परेड में शामिल थी।

मार्कोस (Marine Commandos) - भारतीय नौसेना की इस विशेष कमांडो इकाई ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) - सीमा सुरक्षा बल की टुकड़ियों ने परेड में भाग लिया, जो सीमाओं की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाती हैं।

राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) - NCC के कैडेट्स ने भी गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लिया।

ये सभी हुए शामिल

भारतीय वायुसेना

वायुसेना के विभिन्न दस्तों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज की, जिसमें लड़ाकू विमानों के फ्लाईपास्ट्स, हेलीकॉप्टर डिस्प्ले और शस्त्र प्रणाली का प्रदर्शन किया गया।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF)

सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, सीआईएसएफ जैसे केंद्रीय बलों की टुकड़ियाँ भी परेड का हिस्सा थीं।

राज्य पुलिस बल

विभिन्न राज्यों की पुलिस और मिलिटरी पुलिस ने भी परेड में हिस्सा लिया।

ये भी पढ़े: Republic Day 2025: पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति, खरगे समेत तमाम नेताओं ने गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं, जेपी नड्डा और एस जयशंकर ने फहराया झंडा